बोरिंग का श्रेय लेने पर विवाद: कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था एक-दूसरे पर बेसबॉल, डंडों से हमला, कांग्रेस ने अब की जांच के बाद केस के खात्मे की मांग

बोरिंग का श्रेय लेने पर विवाद: कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था एक-दूसरे पर बेसबॉल, डंडों से हमला, कांग्रेस ने अब की जांच के बाद केस के खात्मे की मांग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Boring Motor Credit; Madhya Pradesh Congress Bjp Workers Attacked Each Other With Baseball In Indore

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल डीआईजी से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे।

बोरिंग की मोटर डालने को लेकर बुधवार को आमने-सामने हुए कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे पर हमला किए जाने का मामला अब डाआईजी ऑफिस तक पहुंच गया है। मामले में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने पुलिस को एक आदेवन देते हुए केस को खत्म करने की मांग की है। उनका आरोप है कि श्रेय लेने के लिए भाजपाइयों ने कांग्रेसियों पर हमला किया था, बाद में दबाव बनाकर हम पर ही झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। मामले में जांच के बाद केस खात्मे की मांग कांग्रेसियों ने की है।

बाकलीवाल द्वारा दिए गए ज्ञापन के जरिए कहा गया है कि भाजपा के सूरजीत सिंह वालिया और धनराज राय के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने भारत माता मंदिर बापट चौराहा स्थित बोरिंग को लेकर विवाद किया था। उन्होंने हमारे कांग्रेस नेता राजू भदौरिया और उनके साथियों पर दबाव बनाकर हीरा नगर थाने पर झूठी FIR दर्ज करवा दी है। मंदिर स्थित बोरिंग की मोटर बंद पड़ी थी, जिसे रहवासियों की मांग पर हमारे साथी स्वयं के खर्च से सुधरवा रहे थे। यहां भाजपाइयों ने श्रेय लेने का प्रयास करते हुए यह कृत्य किया।

जब हमारे कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो भाजपा के सूरजीत और धनराज ने अपने 20-25 साथियों के साथ लाठी, डंडे और बेसबाॅल से हमला कर दिया। अफरा-तफरी में जनक यादव गिर गया और उसे चोट आई। जानकारी मिलने पर हमारे साथी राजू भदौरिया वहां पहुंचे और सूरजीत, धनराज सहित अन्य को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे लोग मारने पर उतारू हो गए। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए केस का खात्मा किया जाए। ऐसा नहीं होने पर हमें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

क्या है मामला हीरानगर टीआई अभय नेमा के अनुसार भाजपा के सुरजीत सिंह वालिया की शिकायत पर कांग्रेस नेता राजू भदौरिया, लक्की सरदार और 5 अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया एक सरकारी बोरिंग को लेकर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में विवाद शुरू हुआ था। पहले हाथापाई और फिर बेसबॉल, डंडों से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर प्रहार किए गए। हमले में बीजेपी के धना राय और सुरजीत वालिया घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही बीजेपी के पूर्व पार्षद राजेंद्र राठौर समर्थकों के साथ हीरानगर थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि कांग्रेस के राजू भदौरिया और चिंटू चौकसे कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारी धनराज, सुरजीत वालिया और धन्ना राय के साथ बोरिंग में मोटर डलवाने को लेकर मारपीट की। हम उनकी गुंडागर्दी चलने नहीं देंगे। जवाब देना आता है, लेकिन कानून के हिसाब से कार्रवाई कर रहे हैं। बोरिंग विधायक निधि से हो रहा था और वे मौके पर आकर कहते हैं तुम नहीं हम करवाएंगे, गुंडागर्दी है क्या।

खबरें और भी हैं…



Source link