- Hindi News
- Sports
- Barcelona New President Joan Laporta Said He’ll Do Everything To Get Lionel Messi To Stay At Club
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मैड्रिड8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चैम्पियंस लीग जीतने के बाद जश्न मनाते जोआन लापोर्ता (बाएं) और लियोनल मेसी (दाएं)। लापोर्ता 2003 से लेकर 2010 तक क्लब के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। (फाइल फोटो)
स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के नए प्रेसिडेंट जोआन लापोर्ता ने कहा है कि वे लियोनल मेसी को क्लब में रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। उन्होंने बुधवार को प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद मेसी को गले से भी लगाया। लापोर्ता ने कहा कि वे अपने अधिकार का पूरा इस्तेमाल करेंगे। लापोर्ता इससे पहले 2003 से 2010 के बीच भी क्लब के प्रेसिडेंट रह चुके हैं।
”मेसी दुनिया के बेस्ट प्लेयर, उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे”
लापोर्ता ने कैंप नू में एक कार्यक्राम के दौरान कहा कि मेसी दुनिया के बेस्ट फुटबॉलर हैं। मेसी को पता है कि मैं उन्हें पसंद करता हूं, बार्सा के लोग उन्हें पसंद करते हैं। अगर आपके रहने से स्टेडियम फुल रहता है, तो आप यहां से नहीं जाएंगे। मेसी अंत में जो निर्णय लें, वही फाइनल होगा, पर हम उन्हें रोकने की कोशिश करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जेरार्ड पिके, सर्जियो रोबर्टो और सर्जियो बुस्केट्स जैसे खिलाड़ी भी मौजूद थे।
बार्सिलोना के नए प्रेसिडेंट जोआन लापोर्ता।
लापोर्ता पहले भी 2003 से 2010 तक क्लब के प्रेसिडेंट रह चुके
लापोर्ता इससे पहले भी क्लब के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। वे उस वक्त क्लब के अध्यक्ष रहे थे, जब मेसी यंग थे और वे फुटबॉल में बेस्ट प्लेयर बनने के राह में थे। लापोर्ता को बुधवार को आए नतीजों में 54% वोट्स मिले। चुनाव जीतने के बाद उन्हें सीट को पक्का करने के लिए 10 दिनों के भीतर 125 मिलियन यूरो की गारंटी भी देने को कहा गया। हालांकि, केटेलेन बिजनेसमैन जोस एलियास के समर्थन से लापोर्ता सीट बचाने में कामयाब रहे।
”आर्थिक तंगी से जूझ रहे बार्सिलोना को उबारने की कोशिश करेंगे”
लापोर्ता ने कहा कि यह काफी कठिन था। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से क्लब आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, लेकिन हम इससे जल्द उबरने की कोशिश करेंगे। लापोर्ता ने कहा कि हम इकोनॉमी को सुधारने की कोशिश करेंगे। हमें इसके लिए बार्सिलोना के समर्थन में फैसले लेने होंगे।
लियोनल मेसी और जोआन लापोर्ता।
लापोर्ता ने क्लब को ला लीगा और कोपा डेल रे जीतने को कहा
बार्सिलोना पहले ही UEFA चैम्पियंस लीग से बाहर हो चुकी है। ऐसे में लापोर्तो ने टीम को डॉमेस्टिक टूर्नामेंट जीतने को कहा है। स्पेनिश लीग में बार्सिलोना टॉप पर मौजूद एटलेटिको मैड्रिड से 4 पॉइंट पीछे है। लीग में बार्सा को अभी 11 मैच और खेलने हैं। वहीं, टीम को अगले महीने एथलेटिक बिल्बाओ के खिलाफ कोपा डेल रे का फाइनल भी खेलना है।