IND VS ENG: सिर्फ 2 मैच खेलने के बाद ही इशान किशन क्यों हो गए टीम से बाहर?

IND VS ENG: सिर्फ 2 मैच खेलने के बाद ही इशान किशन क्यों हो गए टीम से बाहर?


नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच (India vs England 4th T20I) में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किये. विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन से अपने सबसे कामयाब टी20 स्पिनर युजवेंद्र चहल को बाहर कर दिया साथ ही दो मैच पहले डेब्यू करने वाले इशान किशन (Ishan Kishan) को भी टीम से बाहर रखा गया.

इशान किशन ने अपने पहले ही मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी लेकिन उन्हें चौथे टी20 में बाहर बैठना पड़ा. विराट कोहली ने इसकी वजह चोट बताई. विराट कोहली ने बताया कि इशान किशन के पैरों की मांसपेशियां खिंच गई हैं जिसके चलते उन्हें बाहर रखा गया है. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका मिला.

चहल की जगह राहुल चाहर पर खेला दांव
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह टीम ने राहुल चाहर को मौका दिया. बता दें युजवेंद्र चहल टी20 सीरीज में बेहद खराब फॉर्म में नजर आ रहे थे जिसके बाद टीम इंडिया ने राहुल चाहर पर दांव खेला.आकाश चोपड़ा और लक्ष्मण ने खड़े किये चहल को बाहर करने पर सवाल

हालांकि वीवीएस लक्ष्मण और आकाश चोपड़ा ने युजवेंद्र चहल को बाहर करने के फैसले पर सवाल खड़े किये. वीवीएस लक्ष्मण ने तो यहां तक कह दिया कि टीम इंडिया की रणनीति उनकी समझ के परे है. लक्ष्मण ने कहा कि इतने अहम मुकाबले में चहल की जगह युवा चाहर को लाने के पीछे की सोच उन्हें समझ नहीं आई.

IND VS ENG: टीम इंडिया का प्रदर्शन देख बोले सहवाग- लगता है बुमराह को हनीमून पर नहीं जाने देंगे 

भारत की Playing 11:रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्‍वर कुमार और राहुल चाहर

इंग्लैंड की Playing 11: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, ऑयन मॉर्गन, बेन स्टोक्स, सैम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड.





Source link