IND vs END: भारत के लिए बहुत ‘हार्ड’ साबित हुए अंपायर के 2 सॉफ्ट सिग्नल

IND vs END: भारत के लिए बहुत ‘हार्ड’ साबित हुए अंपायर के 2 सॉफ्ट सिग्नल


सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 31 गेंद पर 57 रन बनाए. (AFP)

India vs England: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 8 विकेट पर 185 रन बनाए. इस मैच में अंपायर के दो सॉफ्ट सिग्नल भारतीय टीम (Team India) पर बहुत भारी पड़े. बहुत संभव था कि अगर अंपायर ने यह सिग्नल नहीं दिया होता तो भारत का स्कोर 185/8 की बजाय 190 या 200 के करीब होता.

नई दिल्ली. अंपायर्स कॉल और सॉफ्ट सिग्नल. मौजूदा क्रिकेट में ये दो टर्मिनोलॉजी ऐसी हैं, जो अक्सर बहस को जन्म देती हैं. बल्लेबाज या गेंदबाज अक्सर इनके कारण निराश होते हैं. कई बार टीमों को भी यह बहुत भारी पड़ते हैं. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में भी ऐसा हुआ. इस मैच में अंपायर ने दो बार ऐसे सॉफ्ट सिग्नल (Soft Signal) दिए, जो भारतीय टीम पर भारी पड़े. बहुत संभव था कि अगर अंपायर ने यह सिग्नल नहीं दिया होता तो भारत का स्कोर 185/8 की बजाय 190 या 200 के करीब होता.

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच गुरुवार को खेला गया. इस मैच में भारत के कम से कम दो खिलाड़ी अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल की वजह से आउट हुए. सबसे पहले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को इस सिग्नल की वजह से पैवेलियन लौटना पड़ा. उन्होंने 31 गेंद पर 57 रन बनाए. सॉफ्ट सिग्नल की वजह से आउट होने वाले दूसरे भारतीय वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) रहे. उन्होंने 2 गेंद पर 4 रन बनाए.








Source link