रेलवे: भिंड-इटावा पैसेंजर को एक्सप्रेस बनाकर तीन गुना बढ़ाया किराया बिरला नगर के लिए 10 की जगह 30 रुपए में मिल रहा टिकट

रेलवे: भिंड-इटावा पैसेंजर को एक्सप्रेस बनाकर तीन गुना बढ़ाया किराया बिरला नगर के लिए 10 की जगह 30 रुपए में मिल रहा टिकट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Bhind Etawah Passenger Express Has Been Increased By Three Times, The Fare For Birla Nagar Is Getting Tickets For 30 Rupees Instead Of 10.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टेशन पर जनरल विंडो से टिकट लेते यात्री।

  • रेलवे ने अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के नाम पर भिंड और इटावा के लिए चलाई हैं दो ट्रेनें
  • पहले दिन ग्वालियर से भिंड और इटावा जाने वाली स्पेशल पैसेंजर ट्रेन में 90 यात्रियों ने किया सफर

रेलवे ने एक साल बाद ग्वालियर से भिंड-इटावा के लिए ट्रेन गुुरुवार से शुरू कर दी है, लेकिन पैसेंजर का नाम बदलकर एक्सप्रेस (अनरिजर्वड एक्सप्रेस स्पेशल) कर दिया है। इससे यात्रियों को तीन गुना तक किराया देना पड़ रहा है। यानी जिस स्टेशन का किराया 10 रुपए लगता था, वहां का अब 30 रुपए देना पड़ रहा है।

ग्वालियर से बिरला नगर स्टेशन का पहले किराया 10 रुपए था, जिस बढ़ाकर अब 30 रुपए कर दिया गया है। भिंड का किराया 25 से बढ़ाकर 45 रुपए और इटावा का किराया 35 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए कर दिया गया है।
पहले दिन भिंड-इटावा के लिए 118 यात्रियों ने किया सफर
इटावा से आने वाली ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर निर्धारित समय से 2:39 घंटे देरी से आई। ग्वालियर से भिंड जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय से 2:26 घंटे देरी से शाम 4:56 बजे ग्वालियर से रवाना हुई। सुबह 6:05 बजे भिंड-इटावा ट्रेन में 90 यात्री तो शाम को भिंड के लिए 28 यात्रियों ने सफर किया। इस तरह कुल 118 यात्रियों ने पहले दिन सफर किया। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण दो विंडो पर यात्रियों को जनरल टिकट बांटे गए।

किस स्टेशन का कितना किराया
स्टेशन पहले अब

बिरला नगर 10 30
भदरौली 10 30
शनिश्चरा 10 30
रिठौराकला 10 30
मालनपुर 10 30
रायतपुरा 10 30
गोहदपुर रोड 10 30
ऐतहार 20 40
भिंड 25 45
फूफ 30 50
उदीमोड़ 30 55
इटावा 35 60

खबरें और भी हैं…



Source link