दिग्विजय का तंज- सिंधिया जब कांग्रेस में थे तो महाराज थे, BJP ने उन्हें भाई साहब बना दिया

दिग्विजय का तंज- सिंधिया जब कांग्रेस में थे तो महाराज थे, BJP ने उन्हें भाई साहब बना दिया


मध्य प्रदेश के भिंड में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर निशाना साधा. (File)

दिग्विजय का तंज- मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा. उन्होंने कहा- भाजपा ने उन्हें भाई साहब बना दिया, जबकि हम उन्हें महाराज बनाकर रखते थे.



  • Last Updated:
    March 19, 2021, 10:00 AM IST

भिंड. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने BJP के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जबरदस्त तंज कसा है. उन्होंने गोहद के नया बस स्टैंड मैदान में कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों तक जिन महाराज को महाराज बनाए रखा. उन महाराज को BJP ने एक साल में भाई साहब बना दिया. दिग्विजय सिंह यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि मुझे तो दुख है, जब वह राज्यसभा में मोदी की तारीफ कर रहे थे. तभी मेरा मौका आया, तो मैंने कहा- महाराज जय हो आपकी. आप जितने अच्छे ढंग से पहले कांग्रेस का समर्थन करते थे, उतना ही आज भाजपा कर रहे हैं. इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह, गोहद विधायक मेवाराम जाटव सहित अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे.

पीने के पानी के लिए जनता हो रही परेशान

दरअसल, गोहद में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. गोहद के बेसली बांध में पानी पूरी तरह सूख चुका है. इस वजह से जनता को पीने के लिए पानी परेशान होना पड़ रहा है. बेसली बांध को भरवाने के लिए कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. इसी आंदोलन में शामिल होने के लिए गुरुवार को राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गोहद पहुंचे.पीएम मोदी-शिवराज पर साधा निशाना

यहां उन्होंने आंदोलन कर रहे कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड पर एक सभा को भी संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गोहद की पेयजल की समस्या को उठाया और प्रशासन से जल्द ही इस समस्या का समाधान करने की अपील की. दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला. गौरतलब है कि सिंह पहले भी राज्यसभा में सिंधिया पर तंज कस चुके हैं. उन्होंने ये बात स्पष्ट कही थी कि कांग्रेस के खिलाफ सिंधिया का बोलना उन्हें अच्छा नहीं लगा था.








Source link