कोरोना वायरस के चलते परीक्षा से वंचित हुए छात्र दे सकेंगे एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कक्षा 12वीं की परीक्षा से वंचित छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. 9 जून से शुरू हुई आयोजित परीक्षा में कोरोना पॉजिटिव और क्वारंटाइन (Quarantine) किए गए स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी. एमपी बोर्ड ने इन स्टूडेंट्स के लिए अलग से विशेष परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया था.
सूचना के मुताबिक एमपी बोर्ड परीक्षा से वंचित रहे कोरोना पॉजिटिव और होम क्वारंटाइन स्टूडेंट्स के लिए अब विशेष परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है. माध्यमिक शिक्षा मंडल नए परीक्षा केंद्रों पर 17 अगस्त से विशेष परीक्षा आयोजित कराने जा रही है. बताया जा रहा है कि विषयवार टाइम टेबल एमपी बोर्ड एक से दो दिन में जारी करेगा.
17 अगस्त से प्रदेश भर में होगी 12वीं की विशेष परीक्षा
कक्षा 12वीं के परीक्षा से वंचित छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. 9 जून से शुरू हुई स्थगित पेपर के लिए आयोजित परीक्षा में कोरोना पॉजिटिव और क्वारंटाइन किए गए स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी. एमपी बोर्ड ने इन स्टूडेंट्स के लिए अलग से विशेष परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया था और अब 17 अगस्त से प्रदेश भर में नए जिलों पर परीक्षा से वंचित रह गए छात्रों के लिए विशेष परीक्षा की तैयारियां शुरू की गई है.14 से 20 जुलाई तक भरे गए थे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म
परीक्षा से वंचित रह गए छात्रों के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 14 से 20 जुलाई तक भरे गए थे. परीक्षा फॉर्म में छात्रों से कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ होने और होम क्वारंटाइन का पीरियड पूरा करने के सर्टिफिकेट भी लिए गए थे. वहीं ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म में से जिन छात्रों के परीक्षा फॉर्म को संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी( डीईओ) ने मान्य किया है. ऐसे ही छात्रों को कक्षा बारहवीं की मुख्य परीक्षा से वंचित रह गए पेपर के लिए आयोजित की जा रही विशेष परीक्षा में शामिल किया जाएगा. विशेष परीक्षा हर जिले में नए परीक्षा केंद्र पर कराई जाएगी.
ये भी पढ़ें- MP भाजपा पर COVID-19 का कहर, सीएम शिवराज के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी संक्रमित
छात्र जो रह गए थे परीक्षा से वंचित
प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते एमपी बोर्ड ने ऐसे छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी. जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. ऐसे छात्र जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है परंतु उनका क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा नहीं हुआ है. ऐसे छात्र जो खुद क्वॉरेंटाइन है या फिर उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव होने के चलते होम क्वॉरेंटाइन या संस्थागत क्वॉरेंटाइन है या फिर छात्र परिवार के साथ रह रहा है. तो ऐसे छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी. वहीं दृष्टिहीन मूक बधिर छात्रों को भी सुरक्षा कारणों के चलते परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी. अब ऐसे छात्रों के लिए अलग से विशेष परीक्षा 17 अगस्त से आयोजित की जा रही है.