Ind vs Eng: Hardik Pandya के भाई Krunal Pandya की वनडे टीम में हुई एंट्री, लंबे-लंबे छक्के मारने में माहिर

Ind vs Eng: Hardik Pandya के भाई Krunal Pandya की वनडे टीम में हुई एंट्री, लंबे-लंबे छक्के मारने में माहिर


नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के भाई क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) को पहली बार भारत की वनडे टीम में चुना गया है. भारत को इंग्लैंड के साथ 23 से 28 मार्च तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. सीरीज के तीनों मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे.

भाई की तरह ही धाकड़ ऑलराउंडर

क्रुणाल पंड्या अपने भाई हार्दिक की ही तरह एक धाकड़ ऑलराउंडर हैं. क्रुणाल बाएं हाथ से विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ और लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के भाई क्रुणाल (Krunal Pandya) इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं. क्रुणाल पंड्या लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाज हैं और वह अपने भाई हार्दिक की ही तरह लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं.  क्रुणाल पंड्या के पास अपने भाई हार्दिक की तरह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका होगा.

क्रुणाल पंड्या के रिकॉर्ड्स 

हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या दोनों के खेलने में भी समानता है. दोनों ही ऑलराउंडर हैं. 29 साल के क्रुणाल पंड्या ने मुंबई इंडियंस की ओर से खलते हुए 71 मैचों में 24.39 की औसत से 1000 रन बनाए हैं, साथ ही 46 विकेट भी चटकाए हैं. क्रुणाल पंड्या के करियर पर नजर डालें, तो वह लिस्ट A मैचों में 1983 रन बनाने के साथ 80 विकेट चटका चुके हैं. वहीं, 121 ओवरऑल टी-20 क्रिकेट में क्रुणाल पंड्या 1524 रन और 89 विकेट हासिल कर चुके हैं. क्रुणाल पांड्या (Krunal pandya) को वनडे डेब्यू का इंतजार है. क्रुणाल पांड्या ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दो नाबाद शतक और दो अर्धशतक जड़े थे.

 





Source link