केएल राहुल का मौजूदा सीरीज में उच्चतम स्कोर 14 रन है. (फोटो-एएफपी)
केएल राहुल (Kl Rahul) मौजूदा टी20 सीरीज (India vs England) में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. चार मैच में वे सिर्फ एक पारी में दहाई का आंकड़ा छू सके हैं. 14 रन उनका उच्चतम स्कोर है.
केएल राहुल की मौजूदा सीरीज की चार पारियों की बात करें तो उन्होंने 1, 0, 0 और 14 रन बनाए हैं. यानी 4 मैच में 15 रन. उन्होंने सिर्फ 31 गेंद का सामना किया है. हालांकि कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर केएल राहुल को टीम का अहम खिलाड़ी बता चुके हैं. राहुल की जगह ईशान किशन को बतौर ओपनर मौका दिया जा सकता है. सीरीज के दूसरे टी20 में ईशान को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका था. इस मैच में बतौर ओपनर उतरे ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया था और 56 रन की विजयी पारी खेली थी.
हालांकि तीसरे मैच में ईशान को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और वे फेल रहे. वे सिर्फ 4 रन बना सके थे. ऐसे में केएल राहुल की जगह ईशान किशन को ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है. चौथे मैच में चोट के कारण ईशान नहीं खेल सके. इससे बतौर ओपनर हमें दाएं हाथ और बाएं हाथ के बल्लेबाज का कॉम्बिनेशन भी मिल जाएगा. हालांकि बतौर ओपनर रोहित शर्मा भी दो मैच में अच्छा खेल नहीं दिखा सके हैं और सिर्फ 27 रन बनाए हैं. 15 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक के 15 घंटे बाद सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में मिली जगहयह भी पढ़ें: IND vs ENG: IND vs ENG: संजू सैमसन और मयंक अग्रवाल समेत 7 खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर
4 पारी में ओपनिंग जोड़ी ने सिर्फ 30 रन की साझेदारी की है
मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. पहले मैच में शिखर धवन और केएल राहुल सिर्फ 2 रन जोड़ सके थे. दूसरे मैच में धवन की जगह ईशान किशन को मौका मिला. ईशान और राहुल एक भी रन नहीं जोड़ सके थे. इसके बाद अंतिम दो मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनर के तौर पर उतरे. तीसरे मैच में इन्होंने 7 जबकि चौथे मैच 21 रन की साझेदारी की. यानी ओपनिंग जोड़ी चार मैच में सिर्फ 30 रन जोड़ सकी है.