Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देह व्यापार के मामले मामले में तीन साल से फरार एक आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी पर केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था।
तिलकनगर थाने में अपराध क्रमांक 306/18 धारा 3,4,5,6,7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं 376,376(1), 370, 370-ए, 343, 347, 323 भादवि के मामले में एक आरोपी तीन साल से फरार था। आरोपी दीपक पिता कैलाश सोलंकी निवासी- 157 गोकुल नगर कनाडिया रोड बायपास के पास, पर पुलिस ने तीन हजार का ईनाम घोषित कर रखा है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी को बाम्बे हाॅस्पिटल के पास से किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी को टीम ने तिलकनगर पुलिस को सौंप दिया है।