- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Women’s Congress Protests In Bhopal, State President Alleges Women Not Safe In The Office Of Those Who Beat The Drum Safety
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीजेपी कार्यायल में युवती के कथित यौन शोषणा का मामला सामने आने के बाद महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को भोपाल के रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन किया।
- पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन वर्मा भी प्रदर्शन में हुए शामिल
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में युवती का कथित यौन शोषण मामले में महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को रंगमहल में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यह शर्म की बात है कि बीजेपी कार्यालय में दो बेटियों के साथ यौन शोषण हुआ। एेसे आरोपियों को सजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस खुद एफआईआर दर्ज कराएगी। चौहान ने आरोप लगाया कि भांजियों की सुरक्षा का ढोल पीटने वालों के कार्यालय में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में रोजाना करीब 15 बेटियों से दुष्कर्म और 16 बेटियों के अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन सरकार इन्हें रोकने में अब तक नाकाम रही है। अब बीजेपी दफ्तर में ही महिला के यौन शोषण की घटना लज्जित करती है। इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, आसिफ जकी, प्रवक्ता सिद्वार्थ राजावत, विक्की खोंगल, अवनीश बुंदेला, संतोष कंसाना, यशोदा पांडे, रश्मि मनी, निधि श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित थीं। बता दें कि एक युवा कार्यकर्ता आयुषी ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यालय की लाइब्रेरी में एक बुजुर्ग कार्यकर्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इस आरोप के साथ युवती ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताया है।