शैतानी समझदार : जानिए आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करके किसके लिए कही ये बात

शैतानी समझदार : जानिए आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करके किसके लिए कही ये बात


शराब की तस्करी के लिए पिकअप में बनाया हिडन शेल्फ.

Anand Mahindra ने गुरुवार को एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. जिसका कैप्शन उन्होंने रखा है Diabolically clever यानी शैतानी समझदार. आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस तरह का इनोवेशन हम अपने पिकअप ट्रक के उत्पादन में नहीं करते न ही हमारी डिजाइन टीम ने पिकअप को इस तरह से डिजाइन किया है.

नई दिल्ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा हमेशा ट्विटर पर एक्टिव रहते है. फिर चाहे किसी की प्रशंसा करनी हो या कोई अद्भुत काम हुआ हो उसका वीडियो और फोटो मजेदार कैप्शन के साथ तुरंत शेयर करते है. जिसे देखकर यूजर महिंद्रा के ट्वीट को तो रिट्वीट करते ही हैं साथ में कई मजेदार कमेंट भी करते हैं. कुछ ऐसा ही वीडियो आनंद महिंद्रा ने गुरुवार को भी ट्विटर पर शेयर किया है. जिसका कैप्शन उन्होंने रखा है Diabolically clever यानी शैतानी समझदार. आइए जानते है इस वीडियो को पोस्ट करते हुए महिंद्रा ने ये कैप्शन क्यों रखा.

Diabolically clever की चालाकी- आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर जिस वीडियो को शेयर किया है. वह एक लोडर वैन का है जिसे चारों ओर से पुलिस ने घेर रखा है और जब आप इस लोडर वैन को सामान्य नजर से देखें. तो आपको ये लोडर वैन बिलकुल खाली दिखाई देगी. लेकिन जब पुलिस इस वैन को बारीकी से जांचती है तो आप साफ देख पाएंगे कि, वैन की लोडिंग फ्लोर पर एक हिडन शेल्फ बनाई गई है. जिसमें रखकर वैन मालिक शराब की तस्करी कर रहा है.

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में ये लिखा- आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस तरह का इनोवेशन हम अपने पिकअप ट्रक के उत्पादन में नहीं करते न ही हमारी डिजाइन टीम ने पिकअप को इस तरह से डिजाइन किया है. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में कभी ऐसा होगा भी नहीं.

गुजरात में पकड़ी गई वैन- वीडियो में जो लोडर वैन दिखाई दे रही है उस पर जो नंबर है वो गुजरात का है. आपको बता दें गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है. जिसके चलते गुजरात में लोग नए-नए तरीके से शराब की तस्करी करते है. वहीं पुलिस के लिए इस तरह की शराब तस्करी मुश्किल का सबब बन जाती हैं.








Source link