MP में 3 शहरों में लॉकडाउन: इंदौर-भोपाल में शुरू हुई पैनिक बाइंग, सब्जी मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़, कालाबाजारी-मुनाफाखोरी की आशंका बढ़ी

MP में 3 शहरों में लॉकडाउन: इंदौर-भोपाल में शुरू हुई पैनिक बाइंग, सब्जी मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़, कालाबाजारी-मुनाफाखोरी की आशंका बढ़ी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Highest Crowd In Vegetable Market Of Indore Bhopal, Government’s Decision Liquor Shops Will Not Open Tomorrow

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में इंदौर, भोपाल और जबलपुर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद शनिवार सुबह से ही आम लोग पैनिक बाइंग में जुट गए हैं। सामान्य जरूरत से अधिक मात्रा में खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए इन शहरों के लोग सुबह से ही मार्केट पहुंच गए। लाॅकडाउन के नाम पर फिर से थोक कारोबार में कालाबाजारी और जमाखोरी की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने दावा किया है कि ऐसी किसी भी आशंका से निपटने के लिए उसने पर्याप्त तैयारी कर ली है।

कोरोना से बचाव के लिए सख्ती करते हुए मास्क की चेकिंग शुरू कर दी गई है। एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। कलेक्टर्स ने मैदानी अफसरों की बैठक बुला ली है। सरकार ने शराब दुकानें भी बंद कराने का फैसला किया है।

भोपाल : जरूरत का सामान खरीद रहे लोग

राजधानी में लोग बाजार में सब्जी खरीदते नजर आए।

राजधानी में लोग बाजार में सब्जी खरीदते नजर आए।

राजधानी में एक दिन में 345 मामले सामने आए हैं। लोग सुबह सब्जी और किराना की दुकान पहुंचकर जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। इस बार एक दिन के लॉकडाउन होने से लोग ज्यादा परेशान नहीं दिख रहे हैं। शनिवार सुबह रचना नगर मार्केट में सब्जी की दुकान पर अन्य दिनों की तुलना में लोग ज्यादा सब्जी खरीदते देखे गए। सब्जी विक्रेता विनोद गुप्ता ने बताया, अन्य दिनों की तुलना में लोग आज ज्यादा मात्रा में सब्जी खरीद रहे हैं। लॉकडाउन का असर है। ग्राहक राजकुमार राय ने कहा कि एक दिन का लॉकडाउन हैं, इसलिए कोई ज्यादा परेशानी वाली बात नहीं है। फिर भी रोजमर्रा की जरूरी चीजें सब्जी, दूध खरीद कर रख रहे हैं।

इंदौर : लॉकडाउन के दौरान सिर्फ कान पर लटका मिला तो स्पॉट फाइन के आदेश

इंदौर में बाजारों शनिवार को भीड़ नजर आई।

इंदौर में बाजारों शनिवार को भीड़ नजर आई।

यहां पर कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर दुकानें सील करना शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में मार्केट में भी हलचल है। प्रशासन ने मास्क को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति का ऐलान कर दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि यदि मास्क केवल कान पर लटका मिला तो स्पॉट फाइन किया जाएगा। मुंह पर मास्क लगाए रखना अनिवार्य है। लॉकडाउन के दौरान यदि जो लोग जरूरी काम से अनुमति लेकर आएंगे, उन पर भी यह नियम लागू होगा अन्यथा उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।

जबलपुर : मार्केट में भी सुबह से हलचल तेज

लॉकडाउन के दौरान रविवार को पूरी तरह मार्केट बंद रहने की खबर के बाद से हलचल बढ़ गई है। कलेक्टर ने बताया लॉकडाउन के दौरान दूध, दवाई, किराना, सब्जी की दुकानों को खोलने की परमिशन रहेगी। टिकट दिखाकर रेलवे स्टेशन जा सकेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस दौरान पूरी तरह बंद रहेगा।

  • गृह मंत्रालय ने जो आदेश जारी किये हैं उसका पालन कराया जायेगा। लोगों से अपील है कि वे बेवजह घरों से बाहर न निकलें। नियमों का पालन करें और स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी सुरक्षित रखें। – कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर

लाॅकडाउन को लेकर गृह विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इधर, मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षाएं 21 मार्च रविवार से ही शुरू होने जा रही हैं। लॉकडाउन के बावजूद अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आ-जा सकेंगे। दूसरी परीक्षाओं के लिए भी यह छूट दी गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link