- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- 6 Illegal Colonies Were Being Set Up At Chirwai Naka, The Corporation Broke The JCB Machine By Running
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चिरवाई नाका पर GDA की जमीन पर अवैध कॉलोनी बना ली गईं थीं, नगर नगम ने तोड़ी कॉलोनियां
- चिरवाई नाका और मुरार के बड़ागांव में हुई कार्रवाई
- करोड़ों की जमीन कराई मुक्त
चिरवाई नाका पर GDA की जमीन पर अवैध कॉलानी बनाई जा रही थीं। शनिवार दोपहर नगर निगम ने JCB मशीन चलाकर किया जा रहा निर्माण तोड़ा है। पूरी जमीन को मुक्त कराकर समतल किया गया है। इसी के साथ जिला प्रशासन ने मुरार के बड़ागांव में शासकीय जमीन पर की जा रही प्लॉटिंग को रोककर जमीन को निगरानी में लिया है। एंटी माफिया मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है। खाली कराकर निगरानी में ली गई जमीन की कीमत करोड़ों में बताई गई है।
चिरवाई पर जिस जगह अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थीं, वह क्षेत्र GDA (ग्वालियर विकास प्राधिकरण) की महादजी नगर योजना में नोटिफाइड है। इस क्षेत्र में बिना GDA की अनुमति के कॉलोनी नहीं बसाई जा सकती, लेकिन वहां माफियाओं ने न तो GDA और न ही नगर निगम से अनुमति ली। नगर निगम को मामले की शिकायत मिली थी जिस पर नगर निगम द्वारा शनिवार दोपहर को इस क्षेत्र में विभिन्न सर्वे क्रमांकों पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर JCB मशीन चलाकर बाउंड्री बॉल, सड़कों को तोड़ा गया है। साथ ही पूरी जमीन को अपनी निगरानी में ले लिया है। मुक्त कराई कई जमीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
यह काट रहे थे कॉलोनी
चिरवाई नाका पर कॉलोनी काट रहे धर्मेन्द्र, जितेन्द्र सिंह पुत्र मोहर सिंह यादव, वीरेन्द्र पुत्र रमेश चन्द्र वैश्य, प्रीतम सिंह, गजराज सिंह, मनोज जैन पुत्र सोहनलाल जैन, अध्यक्ष मनोदीप हायर एजुकेशन सोसायटी, आनंद अग्रवाल पुत्र रामबाबू अग्रवाल, निवासी सिंधी कॉलोनी, मैसर्स संस्कृत बिल्डर्स एवं कॉलोनाइजर्स गिरीश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा एवं लोकमान्य गृह निर्माण समिति एवं सुदर्शन रियल एस्टेट, आनंद शुक्ला एवं हरवंशलाल गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कॉलोनियों के लिए बनाई गई सड़क व बाउंड्री वॉल को तोड़ने की कार्यवाही की गई तथा सभी को नोटिस जारी जवाब मांगा गया है।
मुरार के बड़ागांव में भी की कार्रवाई
चिरवाई नाका पर कार्रवाई के साथ ही मुरार के बड़ागांव में मुरार में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की है। गांव मुरार के सर्वे क्रमांक 484, 485, 486 की जमीन जो अभिलेख में रमेश प्रताप सिंह भदौरिया पुत्र जगेंद्र सिंह भदौरिया का नाम है खाली कराई गई है।