- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- 42 New Corona Positives Found On Saturday, One Dead, People Wandering In The Market Without A Mask
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यह है शहर के बाजार बिना और सोशल डिस्टेंस के लोग बाजार में घूम रहे हैं, कोरोना का खौफ तक नहीं है
- लापरवाही से हर दिन के साथ बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
- जिला प्रशासन और पुलिस भी नहीं कर पा रही कार्रवाई
ग्वालियर में एक बार फिर कोरोना रफ्तार पकड़ता जा रहा है। बीते कुछ दिन से हर दिन के साथ कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिले में 42 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हुई है। जो संक्रमित की मौत हुई है वह चार दिन पहले संक्रमित हुआ था। नए संक्रमित में दो व्यवसायी व इंजीनियरिंग के छात्र शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी संक्रमित से संपर्क कर उनकी हिस्ट्री खंगाली है। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो हाल ही में बाहर शहरों से आने वालों के संपर्क में आए थे।
कोरोना की दूसरी लहर अपना रंग दिखाने लगी है। एक बार फिर कोरोना पिछले साल की स्थिति से भी खतरनाक दिख रहा है। महाराष्ट्र के शहरों में कोरोना की दूसरी लहर का असर मध्य प्रदेश के शहरों में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर में पहले ही 32 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। धीरे-धीरे ग्वालियर में भी कोरोना संक्रमण पांव पसारता जा रहा है। शनिवार को 1133 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में से 42 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव के रूप में आई है। मतलब 42 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद अब जिले में कुल संक्रमित की संख्या बढ़कर 18446 हो गई है, जबकि शहर में कोरोना संक्रमित गोल पहाड़िया कंबल केन्द्र निवासी 54 वर्षीय राजू भिलवार की मौत हो गई है। राजू 16 मार्च को संक्रमित मिले थे। तभी से JAH सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। इस एक मौत के साथ जिले में अभी तक कुल मौत 313 हो गई है।
बाजारों में बेखौफ भीड़, रात 10 नहीं हो रहे बाजार बंद
कोरोना बढ़ने की एक बहुत बड़ी बजह बाजारों में भीड़ और मास्क, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होना है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें भी दिन में बाजारों में कार्रवाई करती नजर नहीं आती हैं। यही कारण है कि हर दिन के साथ कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही है। यही नजारा मेला में भी देखने को मिला है। यहां भी सैकड़ों की संख्या में लोग बेखौफ बिना मास्क के घूम रहे हैं और कोरोना को न्यौता दे रहे हैं। साथ ही रात को 10 बजे बाजार बंद के प्रतिबंध की बात है तो इसका भी पालन होता नहीं दिख रहा है। खान पान सेंटर को छूट मिलने की आड़ में बाजार खुले नजर आ रहे हैं।