रेलवे एग्जाम: प्याऊ देख टूट पड़े 350 किलोमीटर दूर कोटा से आए छात्र ..लॉकडाउन के कारण न मिला खाना न सही से बुझी प्यास

रेलवे एग्जाम: प्याऊ देख टूट पड़े 350 किलोमीटर दूर कोटा से आए छात्र ..लॉकडाउन के कारण न मिला खाना न सही से बुझी प्यास



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Students Who Came From Kota, 350 Kilometers Away From Pota, Were Not Able To Get Food Due To Lock down Or Thirst Quenched Properly.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 घंटे पहले

प्याऊ देखते ही छात्रों ने ली राहत की सांस

शनिवार शाम रेलवे की परीक्षा देने कोटा से इंदौर रवाना हुए छात्रों ने यह नहीं सोचा था ।कि उन्हें लॉक डाउन का इस प्रकार से सामना करना पड़ेगा सुबह 5:30 बजे इंदौर पहुंचने के बाद उन्हें न पानी नसीब हुई ना ही खाने को कुछ मिला। रेलवे स्टेशन पर प्यास बुझा कर वह सीधे 6 किलोमीटर दूर अपने परीक्षा केंद्र पहुंचे पर देने के बाद छात्र परीक्षा सेंटर से अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुए रास्ते में चलते हुए प्यास से परेशान छात्रों को जैसे ही रीगल चौराहे पर क्यों नजर आया वह अपनी प्यास बुझाने दौड़ पड़े एक के बाद एक दर्जनभर छात्र ने प्याऊ के नल को ऐसे पकड़ा जैसे वह कई जन्म के प्यासे हैं यह नजारा था रविवार को परीक्षा देने आए छात्रों का

लॉकडाउन के बीच रविवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा का और रेलवे की परीक्षाओं का भी आयोजन किया गया । जहां एक और प्याऊ देखते ही टूट पड़े उस पर छात्र छात्रों ने ली राहत की सांस परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं की कतारें देखी थी वहीं दोपहर में रेलवे की परीक्षा देकर लौट रहे थकान में चूर छात्रों से भास्कर ने चर्चा की।

राजस्थान से रेलवे की परीक्षा देने आए छात्रों का कहना था कि शनिवार को देर रात कोटा राजस्थान से इंदौर के लिए निकले थे तब उन्हें जानकारी नहीं थी कि इंदौर में रविवार को लॉकडाउन है लेकिन रेलवे स्टेशन से कई किलोमीटर दूर उनका परीक्षा केंद्र था जहां सुबह उन्हें केंद्र तक जाने और वापस आने में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा भूख प्यास से हारे एक प्याऊ पर जाकर सभी छात्र पानी के लिए टूट पड़े और भरी दुपहरी में इस गर्मी का सामना भी करते नजर आए।

सड़कों पर दोपहर 1:00 से 3:00 के बीच रेलवे स्टेशन की ओर आते हुए कई छात्र दिखाई दिए सभी बिना खाए पीये सड़कों पर चल रहे थे लेकिन जाए तो जाए कहां और कहे तो कहे क्या अचानक लखनऊ के बाद सभी के चेहरों पर परेशानियां दिखाई दे रही थी .. कोटा से आए दीपक नामक विद्यार्थी का कहना था कि सरकार ने कोरोना के चलती है अलार्म लगाया है लेकिन सुबह से हम भूखे प्यासे हैं और थोड़ा पानी परीक्षा केंद्र में मिल गया था लेकिन अब हालत खस्ता हो गई है।

होलकर साइंस कॉलेज के प्राचार्य आरसी दीक्षित ने बताया कि लॉकडाउन होने के बावजूद भी परीक्षा में 90% से अधिक छात्र-छात्राओं सम्मिलित हुए हैं लॉकडाउन लगने के बाद भी परीक्षा के लिए जोश छात्रों में दिखाई दिया वह काबिले तारीफ था ।

खबरें और भी हैं…



Source link