बिना फेस मास्क लगाए बाइक सवार युवक जैसे ही बोर्ड ऑफिस चौराहा पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया
युवक ने कहा कि वो अपने रिश्तेदार के घर से टमाटर लेकर आ रहा है, जल्दी में वो मास्क लगाना भूल गया. इसपर पुलिसकर्मियों ने उसका 500 रूपये का चालान काटा जिसे चुकाने के बाद युवक अपने घर के लिए रवाना हुआ. जाते-जाते उसने मास्क नहीं पहनने के लिए माफी मांगी. इस तरह लापरवाही की वजह से युवक को टमाटर के लिए 500 रूपये चुकाने पड़ गए
वहीं पुलिस कंट्रोल रूम के सामने चेकिंग के दौरान भोपाल पुलिस को एक बुजुर्ग के गुस्से का सामना करना पड़ा. दरअसल बुजुर्ग अपने किसी काम से कार से कहीं जा रहे थे. उन्होंने भी मास्क नहीं लगाया था और न ही उन्हें कोई इमरजेंसी थी. पुलिसकर्मियों की जब उनपर नजर पड़ी तो उन्होंने उन्हें रोका और मास्क न लगाने की वजह पूछी. पुलिसकर्मियों के यह पूछने पर बुजुर्ग भड़क गए और कहने लगे, मैं कहीं भी जाऊं, उसके लिए मुझे किसी से परमिशन नहीं लेनी है. सड़क पर बुजुर्ग व्यक्ति काफी देर तक हंगामा करते रहे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनका भी चालान बनाया. चालान की रकम वसूलने के बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया गया.
इसके अलावा, पुलिस ने टोटल लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर के बाहर घूमने और टहलनेवालों पर भी चालान काटने की कार्रवाई की. इस बीच, भोपाल के डीआईजी ने कोरोना काल में लोगों से अपील की है कि वो मास्क लगाए ओर नियमों का पालन करें.