Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बाइक और राहगीर की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की तुरंत मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल बाइक सवार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
- रेत रफ्तार बाइक सवार युवक की राहगीर से भीषण भिड़ंत
- मृतक के साथी ने ग्रामीणों पर लगाया मारपीट का आरोप
बैतूल से छिंदवाड़ा की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो हई। युवक अपने दोस्तों के साथ किसी निजी काम से बैतूल आया था और वापस लौटते वक्त एक राहगीर से उसके बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवत तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। जिसके चलते ये हादसा हुआ।
दरअसल, मुकेश पाशा अपने साथियों के साथ बैतूल से परासिया लौट रहा था। रात लगभग 10 बजे मोरडोंगरी की सड़क खराब होने की वजह से उसने दूसरा रास्ता ले लिया। इस दौरान कामठी के पास पहुंचते ही सड़क पार कर रहे एक युवक से उसके बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि रोड पार कर रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बाइक घटना स्थल से 20 फीट दूर जा गिरी।
इस दौरान बाइक सवार युवक भी गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं घटना स्थल पर हादसे की आवाज सुनकर पीछे आ रहे युवक के दोस्त और ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिन्होंने उसे एंबुलेंस से छिंदवाड़ा अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के दोस्त असरफ ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने मुकेश को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने पाशा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस मामले में पुलिस ने मारपीट की बात से इनकार किया है। मोहखेड़ थाना निरीक्षक महेंद्र मिश्रा का कहना है कि शनिवार रात हुए भीषण हादसे में बाइक सावर युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में धारा 304 की प्राथमिकी दर्ज कर बाइक सवार पर मर्ग कायम किया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
-
सड़क हादसा: ओवरलोड मालवाहक बायपास पर अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की मौत, 14 मजदूर घायल

- कॉपी लिंक
शेयर
-
भोपाल संडे लॉकडाउन: सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लेकिन गलियाें में कहीं बच्चे खेल रहे, तो कहीं बड़े बुजुर्ग ही चौपाल लगा कर बैठे रहे, नियमों तोड़ने वाले 185 पर कार्रवाई

- कॉपी लिंक
शेयर
-
जबलपुर में लॉकडाउन रिटर्न: पुलिस की सख्ती देख फटी बनियान और झोले को बना लिया मास्क, बेवजह निकले 1433 लोगों के कटे चालान, 10 पर FIR, शाम को एसपी भी सड़क पर उतरे

- कॉपी लिंक
शेयर
-
10 तस्वीरों में देखिए MP में लॉकडाउन: इंदौर में निकाली हवा, भोपाल में पुलिस करती रही अनाउंसमेंट, जबलपुर में झोले को मास्क बनाया; छिंदवाड़ा में व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

- कॉपी लिंक
शेयर