- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Father’s Charge The Girl’s Father Was Walking Around With A Gun, He Threw Down And Killed The Son.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोनू।
पवनपुरी में तीसरी मंजिल से गिरे जिस युवक की मौत हुई है, उसके पिता ने लड़की के पिता, चाचा पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे को गुना पुलिस की मिलीभगत से ऊपर से फेंक दिया गया। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार को मोनू नाम के युवक की मौत हो गई। पिता रामवीर का आरोप है उनके बेटे की हत्या उसकी प्रेमिका के पिता, चाचा और गुना पुलिस ने की है।
रामवीर का कहना है कि लड़की का पिता गुना में एक महीने से बंदूक लेकर घूम रहा था। एक बार 50-60 लोगों को लाकर उनके घर पर हमला भी किया। उसका कहना था कि वह जहां भी मिलेगा, वहीं उसकी हत्या कर देगा। रामवीर का आरोप है कि हादसा शनिवार दोपहर 3 बजे का है, लेकिन रात 9 बजे जानकारी दी गई। वे सुबह इंदौर पहुंचे तो आजाद नगर पुलिस ने घटना स्थल ही नहीं बताया।
किसी ने नहीं देखा कि कूदा या किसी ने धक्का दिया था उसे
मकान मालिक ने बताया कि मोनू को उसका एक साथी गुरु ओझा 5-6 दिन पहले लेकर आया था। उसके साथ आई लड़की ने बिछिया पहन रखा था। मांग में सिंदूर भी था। इसलिए लगा कि वह उसकी पत्नी है। उससे किराएदार की जानकारी देने के लिए कागज भी मांगे थे। उसने गुना से मंगवाने की बात कही थी। मकान मालिक के अनुसार गुना पुलिस और लड़की के पिता बिना कोई जानकारी दिए मकान में घुस गए थे।
कुछ ही मिनट में मोनू के गिरने की आवाज आई। उसके गिरते ही लड़की, उसके घर वाले व पुलिस नीचे भागी। फिर लड़की नीचे बैठकर रोने लगी। तत्काल लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। वे उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। किसी ने यह नहीं देखा कि मोनू कूदा था या उसे धक्का दिया। मकान मालिक और अन्य लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त प्रेमिका कपड़े धो रही थी। वह जब तक उठी तब तक मोनू नीचे गिर चुका था।