भारत ने इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज 3-1 से जीतने के बाद 3-2 से टी20 सीरीज भी जीत ली है. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. टीम इंडिया पहला वनडे खेलने के लिए पुणे पहुंच चुकी है. तीनों मैच पुणे में ही 23, 26 और 28 मार्च को खेले जाने हैं. मेजबान भारत का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में शानदार रिकॉर्ड है. भारत ने 100 में से 53 वनडे जीते हैं. घरेलू मैदान पर भारत ने 48 में से 31 मैच जीते हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 48 मैचों में 46.84 की औसत से 1546 रन बनाए हैं. 1500रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज युवराज सिंह हैं. उन्होंने 1523रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की पांच प्रभावशाली परफॉर्मेंस पर एक नजर डालते हैं. (Yuvraj, Sachin, Rohit/Instagram)