सूर्यकुमार यादव के लिये वनडे में अपनी जगह छोड़ने को तैयार विराट कोहली, बताया-कौन होगा ओपनर

सूर्यकुमार यादव के लिये वनडे में अपनी जगह छोड़ने को तैयार विराट कोहली, बताया-कौन होगा ओपनर


IND VS ENG: विराट कोहली अब वनडे में भी ओपनिंग करेंगे? (PC-AFP)

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार से हो रहा है, पहले मुकाबले से पहले विराट कोहली ने टीम इंडिया की ओपनिंग को लेकर बड़ी बात कह दी है.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वनडे सीरीज से पहले बड़ी बात कही है. विराट कोहली ने कहा है कि वो टी20 के बाद वनडे फॉर्मेट में भी ओपनिंग को तैयार हैं. विराट कोहली ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो सूर्यकुमार यादव के लिए वनडे में भी तीसरे नंबर की पोजिशन छोड़ सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वो वनडे में भी ओपनिंग को तैयार हैं. हालांकि विराट कोहली ने साफ किया कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे.

विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘टी20 सीरीज के आखिरी मैच में मुझ रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर अच्छा लगा. आईपीएल में भी मैं ओपनिंग पोजिशन पर ही खेलूंगा. सूर्यकुमार यादव जिस तरह से खेल रहे हैं उनके लिए मैं वनडे फॉर्मेट में भी ओपनिंग को तैयार हूं.’ हालांकि विराट कोहली ने ये साफ कर दिया कि पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन ओपनिंग करेंगे. मतलब केएल राहुल का वनडे सीरीज की प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल है.

‘विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग के लिए तैयार’
विराट कोहली ने पुणे वनडे से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो आईपीएल में बतौर ओपनर खेलेंगे और इस रोल को समझने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं आईपीएल में ओपनिंग करूंगा. मैं नंबर तीन, चार पर बल्लेबाजी कर चुका हूं और अब मुझे ओपनर के तौर पर अपने रोल को समझने की जरूरत है. इस तरह से मैं सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी के लिए जगह बना सकता हूं. अगर वो ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहे तो मैं ओपनर के तौर पर भी खेलने को तैयार हूं.’








Source link