इंदौर में नामी बदमाश के अवैध निर्माण पर चला ‘हथौड़ा’, नगर निगम ने JCB से मकान को ढहाया

इंदौर में नामी बदमाश के अवैध निर्माण पर चला ‘हथौड़ा’, नगर निगम ने JCB से मकान को ढहाया


इंदौर नगर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के अवैध निर्माण कर बनाए गए मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया

फरार हिस्ट्रूीशीटर नईम उर्फ काला पर इंदौर (Indore) के अलग-अलग थानों में अवैध शराब तस्करी, हत्या का प्रयास और लूट जैसे 16 अपराधिक मामले दर्ज हैं. जब आरोपी के मकान को निगम के रिकॉर्ड में खंगाला गया तो वो अवैध पाया गया. जिसके बाद सोमवार को पुलिस और निगम की टीम ने मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में हिस्ट्रीशीटर बदमाश नईम उर्फ काला के अवैध मकान पर कानून का हथौड़ा चला है. नगर निगम (Indore Municipal Corporation) ने कार्रवाई करते हुए उसके मकान पर बुलडोजर (Buldozer) चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है. विराट नगर का निवासी नईम उर्फ काला पर अलग-अलग थानों में अवैध शराब तस्करी, हत्या का प्रयास और लूट जैसे 16 अपराधिक मामले दर्ज हैं. जब आरोपी के मकान को निगम के रिकॉर्ड में खंगाला गया तो वो अवैध पाया गया. जिसके बाद सोमवार को पुलिस और निगम की टीम ने मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की. आरोपी नईम फरार चल रहा है.

सीएसपी पल्लवी शुक्ल ने बताया कि प्रदेश भर में गुंडे और माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को चिमंगज क्षेत्र में अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले नईम उर्फ काला के अवैध मकान को नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया.

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुंडे और माफिया तत्वों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई का आदेश दे रखा है. इसके बाद अब तक कई बदमाशों की अवैध प्रॉपर्टी को शासन ने कब्जे में लिया है. साथ ही कई अवैध मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया गया है. यह कार्रवाई अपराधियों के नेस्तनाबूत किए जाने तक जारी रहेगा.








Source link