बंधा तालाब में मिला मानव कंकाल: तीन चार माह पहले डूबने से मौत होने की आशंका, तालाब सूखने के बाद दिखा शव

बंधा तालाब में मिला मानव कंकाल: तीन चार माह पहले डूबने से मौत होने की आशंका, तालाब सूखने के बाद दिखा शव


  • Hindi News
  • Mp
  • Local
  • Satna
  • There Is A Possibility Of Death Due To Drowning Three To Four Months Ago, The Body Seen After The Pond Dried Up

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंधा तालाब के सूखने पर व्यक्ति का शव मिला।

  • शारदा देवी मंदिर से उदयपुर जाने वाले रास्ते में मिलता है तालाब
  • पुलिस ने फारेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर लिए नमूने

मैहर शारदा माई के धाम में उस समय हड़कंप मच गया, बंधा तालाब में व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने कंकाल काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, पुलिस ने उसकी शिनाख्ती के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

मैहर थाना प्रभारी वीडी पांडेय के मुताबिक सोमवार सुबह बंधा तालाब में मानव कंकाल मिलने की सूचना मिली। इस पर एसडीओपी हिमाली सोनी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंकाल की शिनाख्ती के लिए एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक तौर पर मामला तालाब में डूब कर मरने का आ रहा है। मौके में मिले कपडों से कयास लगाए जा रहे हैं, कोई भिखारी या बुजुर्ग नहाते समय तीन चार माह पहले डूब गया रहा होगा। जब तालाब का पानी सूखा, तो मानव कंकाल के रूप में सामने आया है। कंकाल परीक्षण में सिर धड़ से गायब है। लगात है कि कोई जानवर उसे खा गए होंगे।

ऊपर फुल शर्ट, नीचे हाफ पैंट
एफएसएल टीम का मानना है, जिस व्यक्ति का कंकाल मिला है, वह वर्तमान में सफेद रंग की शर्ट और हाफ पैंट पहने हैं। कयास लगाए जा रहे हैं, ये वारदात नहीं, बल्कि अनहोनी भी हो सकती है। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link