IND VS ENG: पुणे के एमसीए स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड जानिए (फोटो-एएफपी)
भारत और इंग्लैंड (India vs England, 1st ODI) के बीच पहला वनडे मैच मंगलवार 23 मार्च को खेला जाएगा, आइए आपको बताते हैं पुणे के एमसीए स्टेडियम में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन
भारत ने साल 2017 में इसी मैदान पर इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया था. उस वक्त इंग्लैंड के कप्तान जो रूट थे. हालांकि एमसीए स्टेडियम में भारत का जीत प्रतिशत महज 50 फीसदी है. टीम इंडिया ने यहां 4 में से 2 ही मैच जीते हैं. एमसीए स्टेडियम में पहली पारी में औसत स्कोर 291 है और दूसरी पारी में यहां 265 रन बनते हैं. हालांकि 4 में से 2-2 मैचों में पहले बल्लेबाजी और फील्डिंग करने वाली टीमों को जीत मिली हैं. एमसीए मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 356 रन है जो कि भारत ने इंग्लैड के खिलाफ बनाया था. इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर 232 रन भी भारत ने ही बनायाा है.
पुणे में विराट कोहली का दबदबा
पुणे के एमसीए स्टेडियम में सबसे ज्यादा 319 रन विराट कोहली ने बनाए हैं. विराट कोहली ने पुणे में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है. विराट कोहली का बल्लेबाजी औसत लगभग 80 है.केएल राहुल के बचाव में बोले विराट कोहली- खिलाड़ी को फेल होते देखना लोगों को अच्छा लगता है
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने एमसीए में 4 विकेट चटकाए हैं. इस लिस्ट में 8 विकेट लेकर टॉप पर जसप्रीत बुमराह हैं लेकिन वो इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. पिच रिपोर्ट की मानें तो एमसीए की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है यहां स्पिनर्स को मदद मिलनी शुरू हो जाती है.