Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जाटखेड़ी की जर्जर पुलिया के धंसने और ट्रक के गिरने के बाद नगर निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी ने सोमवार को 43 लाख रुपए में पुलिया निर्माण का टेंडर मंजूर कर दिया। मंगलवार को इसका औपचारिक वर्क ऑर्डर जारी हो जाएगा और एक-दो दिन में पुलिया निर्माण शुरू हो जाएगा। रविवार को हुए एक्सीडेंट के बाद यह बात सामने आई थी कि टेंडर मंजूरी की ओरिजनल फाइल गुम हो गई थी। नई फाइल तैयार करने और मंजूरी लेने में समय बीत गया। निगमायुक्त ने सोमवार को फाइल तलब की और औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर को फाइल पर स्वीकृत कर दिया।