मेरा मास्क मेरी सुरक्षा: जबलपुर में मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान चलाया जायेगा

मेरा मास्क मेरी सुरक्षा: जबलपुर में मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान चलाया जायेगा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर आज मंगलवार 23 मार्च से जबलपुर में मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान चलाया जायेगा।

अभियान के तहत पूर्वाह्न 11 बजे सायरन बजने के तुरन्त बाद सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी फेस मास्क के साथ सेल्फी लेकर हैश टैग के साथ अपने फेसबुक अकाउंट या फेसबुक पेज पर पोस्ट करेंगे। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आम नागरिकों से भी मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान में सहभागिता निभाने का अनुरोध करते हुये कहा कि वे भी मास्क के साथ सेल्फी लेकर अपने फेसबुक अकाउंट पर हैशटैग के साथ पोस्ट करें। कलेक्टर ने अपने निवास से वर्चुअल मीटिंग के जरिये भी मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे तथा शाम 7 बजे शहरी क्षेत्र के सभी सायरन चाहे वे भवनों पर स्थापित हों या पुलिस के वाहन पर दो मिनट के लिये बजाये जायेंगे।

ये सायरन नागरिकों को मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, हैंडवाॅश या सेनिटाइजिंग जैसे उन सभी उपायों का स्मरण करने बजाये जायेंगे। सायरन बजने का समय मोबाइल नेटवर्क टाइम से सिंक्रोनाइज्ड किया जाये ताकि सभी सायरन एक साथ बजें।

खबरें और भी हैं…



Source link