Indore Malharganj Police Station in-charge farewell as transfer Shivpuri | टीआई के ट्रांसफर पर सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर बैंड-बाजा और फूल माला लेकर पहुंचे लोग, जमकर बजे देशभक्ति गीत

Indore Malharganj Police Station in-charge farewell as transfer Shivpuri | टीआई के ट्रांसफर पर सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर बैंड-बाजा और फूल माला लेकर पहुंचे लोग, जमकर बजे देशभक्ति गीत


इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीआई ने तो मास्क पहनकर कानून का पालन किया, लेकिन स्वागत करने वालों ने फोटो खिंचवाने के लिए मास्क नीचे कर दिए।

  • मल्हार गंज टीआई संजय मिश्रा का तबादला शिवपुरी हुआ, प्रीतम सिंह ठाकुर मल्हारगंज के नए टीआई
  • मिश्रा के तबादले की सूचना के बाद पुलिस जवान और रहवासियों ने उन्हें जश्न मनाते हुए विदाई दी

मल्हारगंज थाना प्रभारी संजय मिश्रा के तबादले का जश्न शुक्रवार को चर्चा में आ गया है। टीआई के थाना छोड़ने की सूचना पर मल्हारगंज पुलिसकर्मियों के साथ ही लोगों ने रात में जोरदार विदाई का जश्न मनाया था। बैंड-बाजे के साथ थाने पहुंचे लोगों ने टीआई को फूलों से लाद दिया। देशभक्ति गीत भी जमकर बजे, लेकिन कोराेनाकाल में जश्न के आगे लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क लगाना भूल गए। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच की बात कही है।

गुरुवार रात को इंदौर में फिर से थाना प्रभारियों के प्रभार बदले गए थे। दो बार विवादों में फंसकर लाइन भेजे गए प्रीतम सिंह ठाकुर को मल्हारगंज टीआई बनाया है। जबकि, लंबे अवकाश पर रहे मल्हार गंज थाना प्रभारी संजय मिश्रा का तबादला शिवपुरी कर दिया गया। टीआई अशोक पाटीदार को परदेशीपुरा थाने भेजा गया है। परदेशीपुरा टीआई बनाकर भेजे गए पवन सिंघल को छत्रीपुरा का प्रभार दिया गया। वहीं, छत्रीपुरा में आए टीआई राकेश मोदी को पंढरीनाथ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तबादले की सूचना लगी तो फूल माला और बैंड लेकर पहुंचे लोग
मल्हारगंज थाना प्रभारी का शिवपुरी ट्रांसफर हो गया है, यह जानकारी जैसे ही पुलिस जवान और क्षेत्रवासियों को लगी तो कुछ लोगों ने थाने का रुख किया। लोग फूल माला और गाजे-बाजे के साथ थाने पहुंचे और जमकर देशभक्ति गीत बजाया गया। टीआई जैसे ही थाने के बाहर आए लोगों ने उन्हें फूलों से लाद दिया, उन्होंने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान ज्यादातर लोग यह भूल गए कि अभी कोरोनाकाल है। ऐसे में मास्क और सामाजिक दूरी जरूरी है। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने जांच की बात कही। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है, मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई है।

0



Source link