Breaking: ग्‍वालियर में भीषण सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्‍कर में 13 की मौत, 4 घायल

Breaking: ग्‍वालियर में भीषण सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्‍कर में 13 की मौत, 4 घायल


बस और ऑटो की भीषण टक्‍कर में 13 यात्रियों की मौत

ग्‍वालियर. इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर (Gwalior) से आ रही है. यहां एक बस और ऑटो की भीषण टक्‍कर में 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्‍य लोग घायल हो गए. न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार सुबह शहर के पुरानी छावनी इलाके में हुई. एडिशनल एसपी ने भी इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है.  इस बीच मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर कहा कि ग्वालियर में बस और ऑटो में टक्कर से हुए भीषण हादसे में कई लोगों की जान गई जिससे मैं बहुत दुःखी हूं. प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि दी जायेगी.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…








Source link