IND VS ENG: शिखर धवन ने छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक, वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की

IND VS ENG: शिखर धवन ने छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक, वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की


IND VS ENG: शिखर धवन ने ठोका अर्धशतक (फोटो-एएफपी)

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतक लगाया, 68 गेंदों में पूरा किया 31वां अर्धशतक

नई दिल्ली. बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पर अकसर टीम से बाहर होने की तलवार लटकी रहती है, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी यही देखने को मिला. इस बल्लेबाज को महज एक मैच के बाद ही टी20 टीम से बाहर कर दिया गया लेकिन वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में धवन ने जोरदार वापसी की और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया. शिखर धवन ने 68 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उनकी ये पारी धीमी जरूर थी लेकिन मुश्किल पिच पर उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की.

शिखर धवन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ ही वीरेंद्र सहवाग की बराबरी भी कर ली. शिखर धवन ने बतौर ओपनर 48वीं बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली. वीरेंद्र सहवाग ने भी बतौर ओपनर 48 बार 50 से ज्यादा रन बनाए थे.

शिखर धवन की बेहतरीन पारी
पुणे के एमसीए स्टेडियम की पिच शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों की मदद कर रही थी. पिच पर स्विंग के साथ-साथ उछाल भी था लेकिन धवन ने मार्क वुड, सैम कर्रन और टॉम कर्रन जैसे गेंदबाजों का बेहतरीन अंदाज में सामना किया. धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 31वीं बार वनडे अर्धशतकीय साझेदारी की. हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे. रोहित शर्मा के जाने के बाद धवन ने मोर्चा संभाले रखा और मोइन अली की गेंद पर छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया.








Source link