IND vs ENG: रोहित शर्मा को लगी बल्लेबाजी के दौरान चोट; हाथ से निकला खून, देखें वीडियो

IND vs ENG: रोहित शर्मा को लगी बल्लेबाजी के दौरान चोट; हाथ से निकला खून, देखें वीडियो


रोहित शर्मा पहले मैच में सिर्फ 28 रन बना सके. (Rohit Sharma/Instagram)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहले वनडे (India vs England) में बड़ी पारी नहीं खेल सके. मैच के दौरान वे इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर चोटिल हो गए.

नई दिल्ली. तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs England) मंगलवार से शुरू हुई. पहला मैच पुणे में खेला जा रहा है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और और क्रुणाल पंड्या को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला. लेकिन इस बीच पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के मुख्य बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर पुणे से एक बुरी खबर आई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करने उतरी भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने धीमी शुरुआत की. पांचवें ओवर में इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद रोहित शर्मा के हाथ पर लग गई. हाथ से खून निकलने के बाद भी रोहित ने मैदान नहीं छोड़ा और बल्लेबाजी करते रहे. इसके बाद कुछ देर तक रोहित शर्मा दर्द में नजर आए. इस कारण टीम के फिजियो को मैदान पर आना पड़ा. रोहित अंत में 28 रन बनाकर आउट हुए.

रोहित शर्मा के मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दो मैच में वे फेल रहे. हालांकि अंतिम मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी. टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन अच्छा रहा था और उन्होंने दूसरे टेस्ट में शतक लगाया था. इस कारण टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज जीतन में सफल रही थी. टीम ने टेस्ट सीरीज 3-1 से जबकि टी20 सीरीज 3-2 से जीती. यह भी पढ़ें: IND vs ENG: वनडे में तीन दोहरा शतक लगाने वाले राेहित शर्मा पुणे में फेल, 6 पारियों में 100 रन भी नहीं बना सके

यह भी पढ़ें: Prasidh Krishna: सिर्फ 3 साल में KKR के नेट बॉलर से टीम इंडिया तक प्रसिद्ध हो गए कृष्णा

31वीं बार अर्धशतकीय साझेदारी की

पहले वनडे में आउट होने से पहले रोहित शर्मा और शिखर धवन ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. रोहित और शिखर धवन के बीच 64 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई. इसी के साथ इन दोनों ने 31वीं बार वनडे में अर्धशतकीय साझेदारी की. सचिन और सहवाग के बीच 30 बार अर्धशतकीय साझेदारी हुई थी. भारत के लिए सबसे ज्यादा 44 अर्धशतकीय ओपनिंग साझेदारी गांगुली और सचिन के बीच हुई हैं.








Source link