कोरोना का विस्फोट: जबलपुर में मंगलवार को 143 नए मरीज आए सामने, लगातार पांचवें दिन सौ का आंकड़ा हुआ पार

कोरोना का विस्फोट: जबलपुर में मंगलवार को 143 नए मरीज आए सामने, लगातार पांचवें दिन सौ का आंकड़ा हुआ पार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • 143 New Patients Arrived In Jabalpur On Tuesday, Crossed The Hundred Mark For The Fifth Consecutive Day.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में 23 मार्च को कुल 143 लोग कोरोना से संक्रमित आए।

  • कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 61, कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 758 पर पहुंचा
  • सोमवार को ली थी 1827 सेंपल, मंगलवार को जांच के लिए 1521 का सेम्पल भेजा गया

जबलपुर में कोरोना का विस्फोट सा हो गया है। लगातार कोरोना के प्रकरण सामने आ रहे हैं। बचाव का हर इंतजार फेल होता जा रहा है। मंगलवार को 1827 सेंपल की रिपोर्ट में 143 लोग संक्रमित मिले। ये आंकड़ा इस साल का अब तक सबसे अधिक है। वहीं 61 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

जानकारी के अनुसार 22 मार्च सोमवार को जिले में 1827 सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। मंगलवार शाम छह बजे रिपोर्ट मिली। इसमें 143 नए संक्रमितों के बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव होने वालों की संख्या बढ़कर 17 हजार 941 हो गई। वहीं 61 ठीक होने वाले संक्रमितों को मिलाकर अब तक 16 हजार 930 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। रिकवरी रेट लगातार नीचे की ओर जा रही है। मंगलवार को कोरोना का रिकवरी रेट घटकर 94.36 प्रतिशत रह गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 758 हो गए हैं। वहीं मंगलवार को भी 1521 सेंपल लिए गए।
23 दिन में कोरोना के आंकड़े पहुंच गए 1291
एक मार्च से अब तक जिले में 1291 कोरोना के नए संक्रमित सामने आ चुके हैं। पिछले पांच दिनों से सौ से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना की चपेट में इस बार 30 से 60 के बीच उम्र वाले अधिक आ रहे हैं। डराने वाली बात ये है कि पहले से संक्रमित आए लोगों की कॉट्रेक्ट हिस्ट्री वाले लोग अधिक संक्रमित हो रहे हैं। एक अच्छी बात ये है कि कोरोना का असर इस बार सामान्य है। कोई गंभीर रूप से बीमार नहीं हुआ है।

आठ दिन में इस तरह कोरोना के मामले सामने आए
तारीख संक्रमित स्वस्थ हुए रिकवरी रेट
23 मार्च 143 61 94.36
22 मार्च 124 49 94.78
21 मार्च 102 52 95.17
20 मार्च 108 32 95.42
19 मार्च 116 41 95.83
18 मार्च 97 35 96.23
17 मार्च 65 33 96.57
16 मार्च 72 29 96.74

खबरें और भी हैं…



Source link