सायरन बजा, समझाई कोरोना गाइड लाइन: एक साथ बजे सायरन, कहीं कलेक्टर ने बनाए गोले तो कमिशनर ने पहनाए मास्क

सायरन बजा, समझाई कोरोना गाइड लाइन: एक साथ बजे सायरन, कहीं कलेक्टर ने बनाए गोले तो कमिशनर ने पहनाए मास्क


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार सुबह 11 बजे सायरन बजा तो बाड़ा पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी और अन्य कोरोना गाइड लाइन के पालन का संकल्प लेने कतार में खड़े हो गए

  • पूरे जिले में सुबह 11 बजे शाम को 7 बजे सायरन बजा
  • बाड़ा पर पहुंचे कलेक्टर, सिटी सेंटर में संभाग आयुक्त ने दिया कोरोना से बचाओ का संदेश

प्रदेश के मुखिया की पहल पर मंगलवार सुबह 11 बजे और शाम को 7 बजे एक साथ ग्वालियर में सायरन बजा। सायरन बजते ही कलेक्टर ने बाड़ा पर सोशल डिस्टेंस के लिए गोले बनाए तो संभाग आयुक्त ने सिटी सेंटर में लोगों को मास्क पहनाकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया है। अब अगले सात दिन यह लगातार होता रहेगा।

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए मंगलवार से ग्वालियर जिले में भी विशेष जागरूकता अभियान शुरू हुआ। इसी के तहत सिटी सेंटर में सुबह 11 बजे सायरन बजाया गया। सायरन बजने के साथ जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजनों ने मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े होकर शहर के लोगों को संदेश दिया। खुद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बाड़ा पर सोशल के लिए सफेद पेंट से गोले बनाए। साथ ही एक साथ सभी ने सड़क पर खड़े होकर संकल्प लिया। सायरन के साथ कोरोना बचाओं के संदेह भी दिए गए। सिटी सेंटर में संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी अविनाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं शहरवासी मौजूद रहे।

मंगलवार सुबह सायरन बजने के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह बाड़ा पर सोशल डिस्टेंस के लिए गोला बनाते हुए

मंगलवार सुबह सायरन बजने के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह बाड़ा पर सोशल डिस्टेंस के लिए गोला बनाते हुए

पहले समझाइश फिर वसूला जुर्माना

प्रशासन और पुलिस की टीमों ने सायरन कार्यक्रम के बाद तत्काल बाजारों में घूमकर बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। मंगलवार को दोपहर में संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने महाराज बाड़ा एवं गश्त का ताजिया तिराहे पर लोगों को समझाइश दी। इसके साथ ही लगभग 25 लोगों का चालान काटकर उन्हें मास्क भी प्रदान किए।

खबरें और भी हैं…



Source link