- Hindi News
- National
- Cloud Covering The Day, Rain In The City, Bijauli, Ratwai And Hailstorm Fall In Chandpur, Damage To Crops
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- – 32 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा
- – 3.9 MM हुई बारिश, चार घंटे में गिरा तापमान
- – दिन में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मंगलवार शाम को आंधी के बाद तेज बारिश हुई है। शहर में तेज बारिश और देहात में बिजौली, रतवाई व डबरा के आधा दर्जन गांव में ओले गिरे हैं। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खेत में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है। किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं, जबकि सोमवार के बाद मंगलवार को बारिश से दिन का तापमान गिरा है और मौसम ठंडा रहा है। कुल बारिश 3.9 MM दर्ज की गई है। बुधवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। किसानों ने फसल के नुकसान पर मुआवजे की मांग की है।
बारिश के साथ ही रात को डबरा व मुरा के बिजौली व रतवाई की तरफ ओले भी गिरे हैं
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सोमवार रात को बारिश होने और बादल छाए होने के कारण रात का पारा एक दिन पहले से 0.5 डिग्री कम दर्ज हुआ है, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। जिस कारण दिन में मौसम न गर्म रहा न ही ठंडा, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदलता चला गया। शाम को 32 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा (आंधी) ने मौसम एक दम बदल दिया। इसके बाद शाम को तेज बारिश हुई है। रूक-रूककर करीब 30 मिनट बारिश हुई है। रात 9 बजे तक कुल बारिश 3.9 MM दर्ज की गई है।
शहर में बारिश, देहात में गिरे ओले
मंगलवार रात को जहां शहर में बारिश हुई है वहीं देहात में ओले गिरे हैं। शहर के पास ही बिजौली, रतवाई गांव में छोटे आकार के ओले गिरे हैं। इसके साथ ही डबरा में भी चांदपुर सहित आधा दर्जन गांव में ओले गिरे हैं। जिस कारण किसानों की खेत में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है। किसानों का काफी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।
मौसम विभाग का कहना
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का के कारण पूरे अंचल में मौसम बदल गया है। ग्वालियर शहर के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी बूंदाबांदी हुई है। राजस्थान की ओर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। जिससे बादल और हल्की बारिश हुई है। मौसम बुधवार को भी ऐसा ही रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना कम है।