RTO टैक्स चोरी का निकाला तरीका: दो ट्रकों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर, कटनी पुलिस ने दर्ज की FIR; चालक और ट्रक मालिक गिरफ्तार

RTO टैक्स चोरी का निकाला तरीका: दो ट्रकों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर, कटनी पुलिस ने दर्ज की FIR; चालक और ट्रक मालिक गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Katni Police Register FIR On Two Trucks With Same Registration Number; Driver And Truck Owner Arrested

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कटनी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

परिवहन विभाग से टैक्स बचाने के लिए ट्रक मालिक ने एक तरीका निकाल लिया। हालांकि यह तरीका उस पर भारी पड़ गया। उसने दो ट्रकों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर लिखकर सड़क पर दौड़ा रहा था। कटनी के कुठला थाना पुलिस ने ट्रक मालिक और ट्रक चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुठला थाना के पहलवान ढाबा के पास एक ट्रक खड़ा है, जिसके नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर (यूपी 95 टी4103) लिखा हुआ है। इसी रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेट लगा हुआ एक अन्य ट्रक चाका में गुरुनानक बॉडी मेकर के पास खड़ा हुआ है। दो ट्रकों में एक जैसी नंबर प्लेट लगी होने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना के बराना गांव निवासी ट्रक चालक हरिशचंद्र अहिरवार से ट्रक के संबंध में जानकारी ली। जिस पर उसने बताया कि ट्रक छतरपुर जिले के ठठेरा निवासी सतीश कुमार अहिरवार का है। ट्रक मालिक के कहने पर चंदेरा से गेहूं की बोरियां लोडकर कटनी आया है। चालक के पास ट्रक के कागज भी नहीं थे। इसके बाद ट्रक के चेचिस नंबर की जांच की गई। इसमें पता चला कि ट्रक का परिवहन विभाग में पंजीयन नहीं है।

इसके बाद पुलिस टीम ने चाका में गुरुनानक बॉडी मेकर के पास खड़े ट्रक की जांच करने पहुंची। जहां पर ट्रक चालक राकेश कुशवाहा मिला। ट्रक में की नंबर प्लेट में वही रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा था जो पहलवाला ढाबे के पास मिले ट्रक में लिखा पाया गया था। पुलिस ने ट्रक चालक से ट्रक के कागज मांगे। चालक ने ट्रक के जो कागज दिखाए वे जांच में सही पाए गए। पुलिस ने बताया कि यह ट्रक भी सतीश कुमार अहिरवार का है।

पुलिस का कहना है कि ट्रक मालिक दो ट्रकों की नंबर प्लेट पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर लिख शासन से धोखा कर रहा है और आर्थिक क्षति पहुंचा रहा। पुलिस ने चालक हरिशचंद्र अहिरवार और ट्रक मालिक सतीश कुमार अहिरवार को धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link