Budni Barkhera 1.08 KM Long Tunnel; General Manager (GM) Review | भोपाल मंडल में बुधनी-बरखेड़ा के बीच बन रही है 1.08 किमी लंबी टनल; दिसंबर 2022 तक चालू करने का लक्ष्य

Budni Barkhera 1.08 KM Long Tunnel; General Manager (GM) Review | भोपाल मंडल में बुधनी-बरखेड़ा के बीच बन रही है 1.08 किमी लंबी टनल; दिसंबर 2022 तक चालू करने का लक्ष्य


भोपाल36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम ने शुक्रवार को बुधनी-बरखेड़ा तीसरी लाइन में बन रही टनल का निरीक्षण किया।

  • भोपाल मंडल के इस रेल खंड में तीसरी लाइन 26 किलोमीटर लंबी है, जिस पर कुल पांच सुरंगें बननी हैं
  • जीएम ने कहा- बुधनी-बरखेड़ा रेल लाइन पर जो पेड़ कटेंगे, उनके बदले एक लाख पेड़ लगाएंगे

पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह शुक्रवार को बुधनी-बरखेड़ा के 26 किमी की तीसरी रेललाइन पर बन रही 1.08 किमी लंबी सुरंग का निरीक्षण करने पहुंचे। रेलवे ने भोपाल मंडल की इस रेल लाइन को दिसंबर 2022 तक चालू करने का लक्ष्य रखा है। महाप्रबंधक ने कहा- बुधनी-बरखेड़ा रेल लाइन पर जो पेड़ कटेंगे, उनके बदले लगाएंगे एक लाख पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग को राशि दे दी गई है।

बुदनी से बरखेड़ा के बीच बन रही 26.50 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाईन पर 5 टनल (सुरंग) हैं, जिनमें से पहली सुरंग की लंबाई 1.08 मीटर है। इसके निर्माण में वन्य जीव संरक्षण के लिए लाइन पर 5 ओवर पास, 9 अंडर पास, जानवरों को पानी पीने के लिए डैम, एक जल भंडार, जिस पर सौर ऊर्जा से संचालित बोरवेल लगाया गया है।

बुधनी-बरखेड़ा के बीच तीसरी लाइन की जांच करने ट्रैक पर पहुंचे जीएम।

वन विभाग को एक लाख पेड़ लगाने के राशि दी गई
लाइन के निर्माण हेतु काटे गए पेड़ों की भरपाई के लिए एक लाख पेड़ों को लगाने के लिए धन राशि वन विभाग को दी गई है। यह लाइन दिसंबर 2022 तक चालू हो जाने के लिए प्रस्तावित है। इस लाइन के बन जाने से इटारसी से बीना तक तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस लाइन के चालू होने पर गाड़ियों की गति बढ़ने के साथ क्षेत्र की प्रगति होगी। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने काम पर सुरक्षा, कोरोना की रोकथाम और सामान्य कल्याण के बारे में गैंगमैनों से बातचीत की।

जीएम ने इस दौरान बुधनी का हाई लेवल प्लेटफार्म भी देखा और अन्य कार्यों की जानकारी ली।

जीएम ने करेंसी सैनिटाइजर मशीन देखी
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बुधनी स्टेशन पर बने नये हाई लेवल प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। इसके बाद जीएम ने इटारसी स्टेशन पर पहुंच कर सीनियर इंजीनियर (डीजल) के नेतृत्व में बनाई गई करेंसी सैनिटाइजर मशीन तथा इटारसी में तैयार किया गया मटेरियल मैनेजमेंट ऐप की जानकारी भी। उन्होंने इनकी तकनीकी खूबियों की तारीफ भी की।

पश्चिम मध्य रेल के जीएम सिंह ने मुख्यालय के मुख्य ट्रैक इंजीनियर राजेश अरोरा, डीआरएम, भोपाल उदय बोरवणकर समेत तमाम रेलवे अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। जीएम ने भोपाल मंडल की बुदनी-बरखेड़ा के बीच निर्माणाधीन 26.50 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन पर बन रही इस सुरंग का निरीक्षण किया और यहां चल रहे कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

0



Source link