- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Shivraj Singh Chouhan Mahakal Darshan And BJP MLA Akash Vijayvargiya COVID Mask Advertisement; Congress Attacks On MP GOVT
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इसी विज्ञापन को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है।
जैसे-जैसे काेराेना की रफ्तार तेज होती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीति भी गरमाती जा रही है। ताजा बवाल एक विज्ञापन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के महाकाल दर्शन को लेकर खड़ा हुआ है। भाजपा विधायक अाकाश विजयवर्गीय ने मास्क लगाने के लिए एक जागरूकता विज्ञापन जारी करवाया है, इसके लिए उन्होंने तीन लाख रुपए खर्च किए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इतने रुपए में तो गरीबों को मास्क वितरित हो जाता।
कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के विज्ञापन को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा – यह तो हद हो गई.. “बल्लेबाजी कांड, अंडरवियर कांड, मै हूं खलनायक“… के बाद अब 3 लाख का विज्ञापन? एक जनसेवक द्वारा लाखों के विज्ञापन सिर्फ़ आग्रह के लिए, इतने रुपए में मास्क खरीदकर गरीबों में बांट देते, गरीबों का इलाज करवा देते? आप धनाढ्य हैं, यह बताना चाहते हैं…।
यह तो हद हो गयी…
“ बल्लेबाज़ी कांड , अंडरवियर कांड , मै हूँ खलनायक “ के बाद अब 3 लाख का विज्ञापन ?एक जनसेवक द्वारा लाखों के विज्ञापन सिर्फ़ आग्रह के लिये , इतने रुपये में मास्क ख़रीदकर ग़रीबों में बाँट देते , ग़रीबों का इलाज करवा देते ?
आप धनाढ्य है , यह बताना चाहते है… pic.twitter.com/Wx6QCpgNV9
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) March 24, 2021
मुख्यमंत्री के महाकाल दर्शन को लेकर भी सलूजा ने हमला बोला है… : जहा तक जानकारी है कि कोविड के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार महाकाल मंदिर में रात 8 बजे के बाद सभी का प्रवेश निषेध है, लेकिन मुख्यमंत्री ने रात 9 बजे महाकाल मंदिर में प्रवेश किया, क्या उन्हें नियमों में छूट है?
जहाँ तक जानकारी है कि कोविड के नए दिशानिर्देशों के अनुसार महाकाल मंदिर में रात आठ बजे के बाद सभी का प्रवेश निषेध हैं लेकिन मुख्यमंत्री जी ने आज रात 9 बजे महाँकाल मंदिर में प्रवेश किया , क्या उन्हें नियमो में छूट है ? pic.twitter.com/ouuC6ZFZB4
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) March 23, 2021
इसके अलावा मॉस्क पहनाने को लेकर भी कांग्रेस का मुख्यमंत्री पर प्रहार… : प्रदेश के नागरिकों, मैं मास्क आपके मुंह के साथ- साथ आंखों पर भी बांध रहा हूं, ताकि आप मेरे स्वर्णिम प्रदेश के झूठ को देख ना सको। जहां महंगाई चरम पर, पेट्रोल- डीजल 100 पर, बहन- बेटियां सुरक्षित नहीं, किसान परेशान, कर्मचारी परेशान, युवा रोजगार को लेकर परेशान, हर वर्ग परेशान?
प्रदेश के नागरिकों , मै मास्क आपके मुँह के साथ- साथ आँखो पर भी बाँध रहा हूँ ताकि आप मेरे स्वर्णिम प्रदेश के झूठ को देख ना सको।
जहाँ महंगाई चरम पर , पेट्रोल- डीज़ल 100 पर , बहन- बेटियाँ सुरक्षित नहीं , किसान परेशान ,कर्मचारी परेशान , युवा रोज़गार को लेकर परेशान , हर वर्ग परेशान ? pic.twitter.com/GKlHzUsag4
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) March 22, 2021