कांग्रेस का गुस्सा: CMHO की कुर्सी पर चश्पा किया ज्ञापन, शहर को सैनिटाइज करने और संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाने की मांग, ऐसा नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी

कांग्रेस का गुस्सा: CMHO की कुर्सी पर चश्पा किया ज्ञापन, शहर को सैनिटाइज करने और संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाने की मांग, ऐसा नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने इस प्रकार से कुर्सी पर ज्ञापन चश्पा कर दिया।

कांग्रेस ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोरोना की रोकथाम को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग को लेकर कांग्रेसी CMHO को ज्ञापन देने उनके ऑफ़िस पहुंचे, लेकिन वे उपलब्ध नहीं थे। कोई जवाबदार अधिकारी के नहीं होने पर गुस्साए कांग्रेसियों ने CMHO की कुर्सी पर ज्ञापन चस्पा कर जमकर नारेबाजी की और 8 दिन में ठोस कदम नहीं उठाने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। वहीं, मामले में CMHO से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

इंदौर में बढ़ते कोरोना को लेकर सुबह 11 बजे पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष हिमांशु यादव कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या को ज्ञापन देने पहुंचे थे। यहां पर CMHO के दफ्तर में नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और उनकी कुर्सी पर ज्ञापन चश्पा कर दिया।

यादव ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जनहित में स्वास्थ संबंधित मांगों को लेकर सुबह 11 बजे सीएमएचओ से मिलने पहुंचा था। दोपहर 12 बजे तक भी अधिकारी दफ्तर में उपस्थित नहीं हुए और ना ही विभाग के किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने ज्ञापन लेना मुनासिब समझा। इस कारण हमने कुर्सी में ज्ञापन चिपका दिया। इस मामले की शिकायत कमिश्नर और कलेक्टर को की जाएगी। ज्ञापन में हमने मांग की है कि कोरोना महामारी के चलते लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में प्रशासन उचित कदम उठाए।

कांग्रेस नेता हिमांशु यादव कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक घंटे तक CMHO का इंतजार करते रहे।

कांग्रेस नेता हिमांशु यादव कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक घंटे तक CMHO का इंतजार करते रहे।

यादव का कहना था कि पिछले साल जब कोरोना महामारी बढ़ रही थी, जब काेरोना संक्रमितों की संख्या 200 थी, तब पूरे शहर में तेजी से सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा था। जिन एरिया में पॉजिटिव मरीजों की संख्या ज्यादा थी, उन्हें सील किया जा रहा था। आज जब एक बार फिर से वही स्थिति निर्मित हो रही है तो फिर वही सख्ती क्यों नहीं की जा रही है। जबकि हर दिन 300 से 400 नए संक्रमित निकल रहे हैं। ऐसे में कोरोना को लेकर ढीलपोल क्यों चल रही है। इस संबंध में हमने CMHO को कल ज्ञापन देने की सूचना दी थी। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रतिधिनि मंडल ने उनकी कुर्सी पर ज्ञापन चिपका दिया है। 8 दिन के भीतर यदि ये पूरे शहर को सैनिटाइज नहीं करते हैं और ज्यादा संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाने की कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link