देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड: फरार MLA पति को पकड़ने में पुलिस नाकाम, सरपंच, महिला कुक और ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध

देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड: फरार MLA पति को पकड़ने में पुलिस नाकाम, सरपंच, महिला कुक और ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Police Fail To Catch The Absconding MLA Husband, Sarpanch And Suspected Role Of Female Cook And Driver

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सागर समेत आसपास के जिलों में गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।

  • फरार गोविंद सिंह को आश्रय देने के संदेह कुछ लोगों से चल रही पूछताछ

हटा के कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में फरार बसपा विधायक के पति गोविंद सिंह को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। जिला पुलिस समेत एसटीएफ की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा है। आरोपी की लोकेशन नहीं मिलने पर पुलिस अब संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने क्षेत्र के सरपंच को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। उधर, मंगलवार को विधायक रामबाई के घर सर्चिंग कर महिला कुक और ड्राइवर से भी पूछताछ की गई है। हालांकि दोनों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

सूत्रों की मानें, तो पुलिस जांच में करीब तीन लोगों द्वारा फरार गोविंद सिंह की मदद करने के साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस उक्त तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। बता दें, हत्या के मामले में विधायक पति गोविंद सिंह का नाम सामने आते ही पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। उल्लेखनीय है, एक दिन पहले मंगलवार को विधायक रामबाई ने फरार पति गोविंद सिंह से सरेंडर करने की अपील की थी, लेकिन अब तक गोविंद सिंह की जानकारी नहीं मिल सकी है।

नहीं मिला आरोपी, आश्रय देने पर 13 पर केस दर्ज

फरार आरोपी गोविंद सिंह की तलाश में पुलिस टीमें रिश्तेदार, परिचित समेत अन्य संदिग्ध जगहों पर दबिश देकर सर्चिंग कर रही है। इसी बीच, पुलिस को फरार आरोपी की मदद व आश्रय देने वालों की जानकारी लगी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अब तक 13 लोगों के खिलाफ पांच प्रकरण दर्ज कर चुकी है। मामले में तीन और लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली है। इसमें पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया, गोविंद सिंह की लोकेशन ट्रैस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link