- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Watching Porn Videos At The Age Of Retirement, Women Also Removed Search Website, JU Rescues, Service Provider Employees
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जीवाजी यूनिवर्सिटी में पोर्न वेबसाइट कांड में 24 घंटे बाद एक्शन हुआ है, अपने स्थायी कर्मचारियों को बचाते हुए सर्विस प्रोवाइडर के कर्मचारियों को हटाया गया है
- सर्विस प्रोवाइस के 4 कर्मचारियों को किया सेवा से पृथक, इनमें दो महिलाएं
- – अतिथि शिक्षक को हटाया, स्थायी कर्मचारी को दिया नोटिस
- 7 घंटे की वर्किंग में 8 यूजर ID से हर दिन देखी गई 3 घंटे पोर्न वेबसाइट
JU (जीवाजी यूनिवर्सिटी) में पोर्न वीडियो कांड में एक और रोचक जानकारी मिली है। पोर्न वेबसाइट सर्च करने वालों में 2 ID ऐसे कर्मचारियों की हैं जो रिटायर्ड होने वाले हैं। उनकी बेटियां शादी लायक हैं। साथ ही दो महिला कर्मचारियों के भी नाम सामने आए हैं जो बार-बार इस तरह की वेबसाइट सर्च कर रही थीं। कुछ कर्मचारियों ने यह तक कहा है कि वह तो कुछ और डाउनलोड कर रहे थे, लेकिन गलती से यह वेबसाइट खुल रही थीं। इस मामले में बुधवार को एक्शन लेते हुए JU ने अपने कर्मचारियों को बचाते हुए पूरी गाज सर्विस प्रोवाइडर के कर्मचारियों पर गिराई है। दो महिला सहित 4 कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया गया है।
यह है पूरा मामला
जीवाजी यूनिवर्सिटी में बुजुर्ग कर्मचारी भी पोर्न मूवी व अश्लील मटेरियल के शौकीन है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब NKN (नेशनल नॉलेज नेटवर्क) ने हाल ही में JU प्रशासन को सूचना दी कि जीवाजी यूनिवर्सिटी की 8 यूजर ID से सात दिन में 1256 मिनट (लगभग 21 घंटे) पोर्न वेबसाइट सर्च कर देखी गई हैं। सीधे शब्दों में कहें तो हर दिन 179 मिनट लगभग 3 घंटे ऐसी वेबसाइट सर्च की गई हैं जो प्रतिबंधित हैं। हर एक ID से लगभग 22 मिनट पोर्न मटेरियल देखा गया है। देखी गईं सभी वेबसाइट पोर्न मटेरियल वाली वेबसाइट हैं। सिर्फ सर्च ही नहीं बल्कि उन पर रूककर लंबे समय तक मूवी देखकर डाउनलोड भी की गईं। इस खुलासे के बाद जीवाजी यूनिवर्सिटी में कोहराम मचा हुआ है। तीन शाखाओं के कर्मचारी मुंह छुपाते फिर रहे हैं। पूरा मामला जेयू के इमेज को डेमेज कर रहा है। इस मामले में तत्काल इंटरनेट प्रभारी प्रो. डीसी गुप्ता ने सभी 8 यूजर ID वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जिस पर बुधवार को कार्रवाई हुई है।
बेटियों की शादी की उम्र, पिता देख रहे पोर्न वीडियो
जिन आठ यूजर ID से पोर्न वेबसाइट सर्च व वीडियो देखे गए हैं। उनमें से दो ID ऐसे कर्मचारियों की हैं जिनकी उम्र लगभग 58 के असपास है और वह रिटायर्ड होने वाले हैं। घर पर बेटियां शादी के लायक हो गई हैं, लेकिन वह जीवाजी यूनिवर्सिटी में पोर्न वेबसाइट पर पोर्न मूवी सर्च कर रहे हैं। साथ ही कुछ कर्मचारियों ने तो मौखिक रूप से अपना पक्ष भी रखा है कि वह तो कोई और वेबसाइट सर्च कर रहे थे पोर्न अपने आप खुल रही थी। इस तरह की वेबसाइट सर्च करने वालों में सर्विस प्रोवाइडर की दो महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।
यह लिया गया एक्शन
इस मामले में JU प्रशासन की ओर से कड़ा फैसला लिया गया है। जेयू के स्थायी कर्मचारियों को बचाते हुए JU ने सर्विस प्रोवाइडर के चार कर्मचारी कपिल सेन, अनुराग शर्मा व दो महिलाओं को सेवा से पृथक किया गया है। अतिथि शिक्षक हीरेन्द्र को कंम्प्यूटर साइंस शाखा से हटा दिया गया है। स्थायी कर्मचारी रिशेष रजक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। बताया गया है कि इन सभी ने प्रोटेक्ट वेबसाइट खोलने का प्रयास किया था।