आखिरी बार IPL में उतरेंगे एमएस धोनी? सेना के कैमोफ्लेज ने दिये बड़े संकेत

आखिरी बार IPL में उतरेंगे एमएस धोनी? सेना के कैमोफ्लेज ने दिये बड़े संकेत


सीएसके की नई जर्सी लॉन्‍च करते एमएस धोनी (फोटो क्रेडिट वीडियो: स्‍क्रीनशॉट)

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने आईपीएल 2021 के लिए अपनी नई जर्सी (Chennai Super Kings new Jersey) लॉन्च की. इस जर्सी में सेना को सम्मान देते हुए कंधों पर कैमोफ्लेज जोड़ा गया है.

नई दिल्‍ली. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने आईपीएल 2021 के लिए अपनी नई जर्सी (Chennai Super Kings new Jersey) लॉन्च कर दी है. सीएसके की इस जर्सी में सेना को सम्मान देते हुए कंधों पर कैमोफ्लेज भी जोड़ा गया है. कप्‍तान धोनी ने जर्सी को लॉन्‍च किया, जिसका वीडियो सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. हालांकि इस जर्सी के सामने आते ही धोनी का फेयरवेल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. फैंस का मानना है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल होने वाला है.
दरअसल धोनी की देशभक्ति किसी से छिपी नहीं है. उन्‍होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को भी पिछले साल 15 अगस्‍त को ही अलविदा कहा था और अब चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की जर्सी पर कैमोफ्लेज देखकर हर कोई अंदाजा लगा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल होगा.

आर्मी स्‍टाइल में लिया था संन्‍यासधोनी ने पिछले साल 15 अगस्‍त को आर्मी स्‍टाइल में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. धोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, ‘शुक्रिया, आपके प्यार के लिए शुक्रिया. आज 1929 hours से मैं मुझे रिटायर मानिए’. इस पोस्ट में धोनी ने जो समय लिखा वह उन्होंने आर्मी स्टाइल में लिखा था. अपने करियर के दौरान तो धोनी ने हर मौके पर सेना प्रेम दिखाया ही अंत भी उसी अंदाज में किया.28 साल के लंबे इंतजार के बाद विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी.

यूनिफॉर्म में लेने पहुंचे थे पद्म अवॉर्ड
धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को साल 2018 में पद्म भूषण (Padm Bhushan) अवॉर्ड से नवाजा गया था. राष्ट्रपति भवन में वह अपनी मानद रैंक लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में पुरस्‍कार लेने पहुंचे थे. जैसे ही उनका नाम पुकारा गया धोनी किसी सैन्य अधिकारी की ही तरह कदमताल करते हुए राष्ट्रपति के पास पहुंचे.

यह भी पढ़ें : 

IPL 2021: एमएस धोनी ने लॉन्च की चेन्नई सुपरकिंग्स की नई जर्सी, सेना के कैमोफ्लेज को भी जगह

IPL 2021: श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद कौन करेगा दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, ऋषभ पंत पर लगेगा दांव?

सेना के बलिदान बैज पर हुआ था बवाल
2019 में इंग्‍लैंड में खेले गए अपने आखिरी वर्ल्‍ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लीग मैच में धोनी के विकेटकीपिंग ग्लव्स पर स्पेशल फोर्स का बलिदान लोगो चर्चा का विषय बन गया था. हालांकि आईसीसी के नियामों के खिलाफ होने के कारण वह आगे के मैचों में यह ग्लव्स नहीं पहन पाएं. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड में धोनी की तस्वीरें वायरल हुईं जिसमें वह इस बैज की टोपी पहने दिखें.









Source link