टला बस हादसा, बची 40 यात्रियों की जान: तेज रफ्तार बस सड़क से नीचे गड्‌ढे में गिरी, टला हादसा, पलटती तो खतरे में पड़ जाती 40 जिंदगियां

टला बस हादसा, बची 40 यात्रियों की जान: तेज रफ्तार बस सड़क से नीचे गड्‌ढे में गिरी, टला हादसा, पलटती तो खतरे में पड़ जाती 40 जिंदगियां


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • High Speed Bus Fell Down The Road Into The Pit, Postponed An Accident, 40 Lives Would Be In Danger If It Overturned

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस तरह बस हाइवे से उतरकर गड्‌ढे में जा गिरी, पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था

  • ग्वालियर-झांसी रोड पर सिकरौदा के पास हुई घटना
  • पुलिस मौके पर पहुंची, कुछ यात्रियों को आई मामूली चोट
  • घटना के बाद आरटीओ ने बस की फिटनेस निरस्त कर दी है

मंगलवार को हुए भीषण हादसे के बाद बुधवार को भी एक बड़ा हादसा होते होते टला है। तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर हाइवे से नीचे गड्‌ढे में उतर गई है। हादसे के समय बस इतनी रफ्तार में थी कि उसके आगे के दोनों पहिए तक निकल गए। पर किस्मत रही कि बस पलटी नहीं। घटना के समय बस में 40 यात्री सवार थे। यदि बस पलट जाती तो उसमें सवार 40 यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती। घटना बुधवार शाम ग्वालियर-झांसी हाइवे पर सिकरौदा के पास हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। घटना के बाद RTO ग्वालियर ने बस की फिटनेस निरस्त कर दी है।

हादसे के बाद बस में सामान उतारते लोग, घटना के समय बस में 40 यात्री सवार थे

हादसे के बाद बस में सामान उतारते लोग, घटना के समय बस में 40 यात्री सवार थे

बुधवार शाम एक बस डबरा की ओर से ग्वालियर की ओर आ रही थी। सिंध ट्रेवल्स की बस में यात्री ठसाठस भरे थे। बस चालक ने पुलिस चेकिंग से बचने के लिए रास्ता बदला। दूसरे रूट पर होते हुए बस सिकरौदा के पास वापस हाइवे पर आ गई। अभी बस कुछ ही दूर चली थी कि तभी अचानक तेज रफ्तार में बस चालक का गति से नियंत्रण हट गया। जिस पर बस हाइवे पर लहराते हुए नीचे गड्‌ढे में जा गिरी। गिरते समय स्पीड ज्यादा होने से बस के दोनों पहिए तक निकल गए। पर बस पलटी नहीं। तेज झटका लगने से कई यात्रियों को सिर और हाथ पैरों में चोट आई है, लेकिन कहीं बस पलट जाती तो उसमें सवार लगभग 40 यात्री की जान खतरे में पड़ जाती। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया है। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद और क्रेन की सहायता से बस को वापस हाइवे पर लाया गया। इस दौरान पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

दहशत में रहे यात्री

बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक काफी समय से तेजी से बाहर को दौड़ा रहा था। जब उसे धीमी चलाने के लिए कहा तो भी वह नहीं माना। लगातार वह वाहन को सड़क पर दौड़ाता रहा। सिकरौदा के पास यह हादसा हो गया। घटना के बाद बस में सवार महिला यात्री काफी दहशत में नजर आईं।

खबरें और भी हैं…



Source link