ब्रिज के ट्रैफिक का नया प्लान: भाग्योदय से भगवानगंज जाने के लिए वन-वे, ब्रिज के पहले लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

ब्रिज के ट्रैफिक का नया प्लान: भाग्योदय से भगवानगंज जाने के लिए वन-वे, ब्रिज के पहले लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • One way To Bridge From Bhagyoday To Bhagwanganj, Traffic Signals Will Be Placed Before The Bridge

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • इंदिरा नेत्र चिकित्सालय की दीवार पीछे करने से फायदा

रेलवे ओवरब्रिज से खुरई राेड तिराहे काे व्यवस्थित किया गया है। इस पर आवागमन चालू करने के लिए ट्रैफिक डीएसपी ने स्मार्ट सिटी कंपनी काे टेंटेटिव प्लान दिया है, उसमें लेफ्ट टर्न पर वाहन से टकराने वाले जाेखिम काे खत्म कर दिया गया है। अब सब अपने-अपने रास्ते आ जा सकेंगे। सबसे ज्यादा आसानी खुरई राेड भाग्याेदय से भगवानगंज तरफ और भगवानगंज से भाेपाल राेड (लेफ्ट टर्न पर ब्रिज चढ़कर) जाने वालाें काे रहेगी। ये दाेनाें पट्टियां वनवे रहेंगी। इस रूट पर न ताे ट्रैफिक सिग्नल हाेगा और न ही ट्रैफिक का दबाव रहेगा। बाकी रूट से आने-जाने वालाें काे रेड लाइट पर रुकना हाेगा।

इंदिरा नेत्र अस्पताल की बाउंड्रीवाॅल काे ताेड़कर व्यवस्थित किए गए इस जंक्शन पर आवागमन शुरू हाेने में अभी कुछ समय और लगेगा। दरअसल, रेलवे ओवरब्रिज की राेड का काम बाकी है। ट्रैफिक पुलिस ने स्मार्ट सिटी काे जाे प्लान दिया है, उसमें अलग-अलग रूट से आने-जाने की व्यवस्था और ट्रैफिक सिग्नल काे लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। ब्रिज का राेड बनने के बाद ट्रैफिक पुलिस रिर्हसल के साथ इस प्लान काे लागू करेगी।

1 घंटे में इस राेड पर ट्रैफिक की स्थिति
(जब ओवर ब्रिज से आवागमन चालू था)

  • दो पहिया वाहन 4000 से अधिक
  • तीन पहिया 600 से अधिक
  • चार पहिया व बड़े वाहन 2000 से अधिक
  • पैदल और साइकिल सवार 3500 से अधिक

यदि जरूरी हुआ ताे प्लान में और सुधार करेंगे
खुरई राेड जंक्शन पर आवागमन काे चालू करने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी काे प्लान साैंप दिया है। ब्रिज की राेड का काम अभी बाकी है। इसके बाद हम रिहर्सल के ताैर पर बैरिकेटिंग कर इस प्लान पर काम करेंगे। यदि जरूरी हुआ ताे प्लान में और भी संशाेधन करेंगे। एक काेशिश यह रहेगी कि ब्रिज से खुरई तरफ जाने वालाें काे भी बिना रुकावट के एक अलग लेन दी जाए। ब्रिज पर यदि जगह पर्याप्त मिली ताे इसे भी लागू कराएंगे।
– संजय खरे, डीएसपी ट्रैफिक

खबरें और भी हैं…



Source link