- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Textile Traders Hang On Hanging Noose, Death; Why The Businessman Took Suicidal Steps, Not Disclosed
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर के घियाई मोहल्ला निवासी एक कपड़ा व्यापारी ने मंगलवार की शाम 4 बजे ही अपने ही घर में फांसी लगा ली, बुधवार की सुबह 8.30 बजे उपचार के दौरान दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के व्यापारियों शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि अमित जैन (40) पुत्र विजय कुमार जैन निवासी घियाई मोहल्ला शहर के बड़े कपड़ा व्यापारी है। मंगलवार की शाम चार बजे वे अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूल गए। घर के लोगों ने जैसे ही उन्हें देखा तत्काल उन्हें फंदे से उतारा। साथ ही उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। लेकिन यहां से उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
वहां भी प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां बुधवार की सुबह करीब 8.30 बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। यह खबर जैसे ही शहर के व्यापारियों को लगी तो शोक की लहर दौड़ गई।
इधर महापुर गांव में किसान फांसी के फंदे पर झूला
बरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत महापुर गांव में एक किसान ने अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि सुघर सिंह नरवरिया (58) पुत्र रामबाबू निवासी महापुर ने बुधवार की सुबह 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने जैसे ही उन्हें फंदे पर झूलता देखा तो तत्काल उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर्स ने सुघर सिंह को मृत घोषित कर दिया।