- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivraj Singh Chouhan Toh Announcements Ke Master Hai; Kamal Nath In Madhya Pradesh Damoh Today
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दमोह की सभा में CM शिवराज सिंह चौहान पर भी कमलनाथ ने साधा निशाना।
- कहा- मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब तक झूठ नहीं बाेलते तब तक उनका खाना नहीं पचता
मध्य प्रदेश के पूर्व CM और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार को दमोह पहुंचे। दमोह में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी अजय टंडन के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि बुंलेदखंड व दमोह देश की संस्कृति का प्रतीक है। हम दिल व रिश्ते जोड़ते हैं। किसी देश में ऐसा नहीं है।
उप चुनाव से आप तय करें कि कौन से रास्ते पर जाना है। संस्कृति के रास्ते या फिर सौदेबाजी के। दमोह सौदेबाजी की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा। वहीं भाजपा और CM शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घोषणाओं के मास्टर हैं। वह जब तक झूठ नहीं बोलते, उनका खाना नहीं पचता है।
कांग्रेस सरकार को 15 महीने मिले। इसमें से 11 महीने काम के थे। एक महीना तो सौदेबाजी में ही निकल गया। मैं भी सौदेबाजी कर सकता था। मैं मुख्यमंत्री था। लेकिन मैं प्रदेश की पहचान सौदेबाजी से नहीं होने देना चाहता था।
माफी चाहता हूं 2018 में उम्मीदवार पहचानने में गलती हुई
सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं माफी चाहता हूं कि 2018 में कांग्रेस पार्टी ने ऐसा उम्मीदवार चुना। हमारी पहचान नहीं थी कि ऐसा हो जाएगा। आज दमोह और बुंदेलखंड को कलंकित किया गया। उपचुनाव का असली मुद्दा यही रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए माफिया के खिलाफ अभियान चलाया, शुद्घता का योद्घ छेड़ा, क्योंकि हमारे मप्र की पहचान माफिया से नहीं हो सकती। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दमोह में सीमेंट फ्रैक्ट्री भेजी थी।