Rishabh Pant to captain Delhi Capitals?: ऋषभ पंत बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान (फोटो-ऋषभ पंत इंस्टाग्राम)
कंधे में चोट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं, अब 14वें सीजन में टीम की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant to captain Delhi Capitals?) संभाल सकते हैं.
इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के करीबी सूत्रों ने बताया है कि ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान हैं इसलिए जाहिर तौर पर वही कप्तान बनेंगे. हालांकि इस मुद्दे पर आखिरी फैसला दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग और टीम के प्रमोटर्स लेंगे.
क्या पंत बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान?
दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े सूत्र ने कहा, ‘श्रेयस अय्यर की चोट पर दिल्ली कैपिटल्स ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकत्र कर रही है. टीम प्रमोटर्स और हेड कोच कप्तान पर आखिरी फैसला लेंगे. ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान हैं तो जाहिर तौर पर उन्हें ही कमान मिलनी चाहिए.’IND VS ENG: टीम इंडिया की 4 कमजोरियों का फायदा उठाकर इंग्लैंड जीत सकती है दूसरा वनडे!
वैसे दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने की रेस में और भी दिग्गज खिलाड़ी हैं. दिल्ली के पास आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. अश्विन और रहाणे तो पंजाब और राजस्थान टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने की सोच रखती है. ऐसा माना जा रहा है कि हफ्ते के अंत तक दिल्ली के नए कप्तान का ऐलान हो सकता है.