भोपाल में पहली बार: हिंदू उत्सव समिति का निर्णय: नाइट कर्फ्यू के कारण रात के बजाय 29 की सुबह 6.15 होगा होलिका दहन

भोपाल में पहली बार: हिंदू उत्सव समिति का निर्णय: नाइट कर्फ्यू के कारण रात के बजाय 29 की सुबह 6.15 होगा होलिका दहन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Coronavirus Night Curfew; Decision Of Hindu Utsav Samiti On Holika Dahan Timing

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

– प्रतीकात्मक फोटो

  • कलेक्टर को पहले ही होली की रात लॉकडाउन हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन निर्णय नहीं

भोपाल में पहली बार होलिका दहन रात की जगह सुबह सवा छह बजे किया गया। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया, समिति के पदाधिकारियों और सभी होलिका दहन समितियों के साथ गुरुवार को बैठक की गई। इसमें ये निर्णय लिया गया है।

इस बार होलिका दहन सुबह किया जाएगा। 28 को लॉकडाउन रहेगा। यह 29 मार्च यानी सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। लॉकडाउन खुलने के 15 मिनट बाद 6.15 बजे होलिका दहन किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया, ताकि लोगो होली के पूजन में शामिल हो सकें।

MP में 6 माह में सबसे ज्यादा केस:24 घंटे में 1885 संक्रमित मिले, 9 लोगों की मौत; भोपाल में क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी ने रात 10 की बजाय 8 बजे से बाजार बंद कराने के संकेत दिए

इससे शासन के नियमों का पालन भी हो जाएगा और अस्था भी पूरी की जा सकेगी। हालांकि इससे पहले समिति ने होलिका पर्व को लॉकडाउन से मुक्त रहने की मांग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कर चुकी है। मीडिया प्रभारी राजेश जैन ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होली भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भोपाल में लॉकडाउन के कारण इस पर प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि अब तक लॉकडाउन हटाने को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है, इसी कारण समिति ने यह रास्ता निकाला है।

भोपाल-इंदौर में और होगी सख्ती:इंदौर में होली के दिन लॉकडाउन का प्रस्ताव; भोपाल में रात 8 बजे से बाजार बंद कराने पर चर्चा हुई, अंतिम निर्णय कल होगा

खबरें और भी हैं…



Source link