- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- In Vijay Nagar, A Young Man Swinged A Sari In A Fan In The Room, While In Khitoula, A Young Man Hanged Himself With A Rope.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दो युवकों ने फंदे से झूल कर दी जान।
- एक आत्महत्या में मां की डांट बुरी लग गई तो दूसरे में कारणों का पता नहीं
जिले में दो युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर फंदे से झूल कर जान दे दी। पहली घटना विजय नगर क्षेत्र की है। यहां डायल-100 गाड़ी चलाने वाला पूर्व ड्राइवर कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। वहीं खितौला में 19 वर्षीय युवक ने नॉयलान की रस्सी का फंदा लगाकर लटका मिला। दोनों ही प्रकरणों में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार विजय नगर श्रीछाया ड्यूप्लेक्स के सामने अनारीलाल दुबे पत्नी अरुणा और चार बेटों के साथ रहते हैं। चार बेटों में तीसरे नंबर का अजय दुबे बुधवार रात को तीन बजे कमरे में सो गया था। सुबह नौ बजे मां अरुणा उसे चाय पीने के लिए जगाने पहुंची तो कमरा नहीं खुला। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो भाईयों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर पंखे में साड़ी के फंदे से अजय दुबे (35) लटका था।
डायल-100 का रह चुका है ड्राइवर
बड़े भाई आशीष दुबे ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले तक अजय दुबे विजय नगर थाने की डायल-100 का ड्राइवर था। एक साल से वह प्राइवेट जॉब घर से ही कर रहा था। कुछ दिनों से वह परेशान दिख रहा था। हालांकि उसने अपनी परेशानी के बारे में किसी से कुछ नहीं बताया था। विजय नगर पुलिस उसके मोबाइल आदि की जांच में जुटी है।
देरी से लौटा था घर, मां की नसीहत बुरी लग गई
उधर, खितौला के वार्ड क्रमांक 13 निवासी अभिषेक पांडे (19) ने बुधवार देर रात पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। अभिषेक बुधवार रात पौने 12 बजे घूम कर लौटा था। मां ने उसे टाइम पर घर आने की नसीहत दी, जो उसे बुरा लग गया। पिता प्रकाश पांडे ने भी डांट लगा दी।
मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो बेटा पंखे से लटका था
इसके बाद अभिषेक कमरे में चला गया। मां उसे बुलाने गई तो दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर पंखे से अभिषेक लटका था। दरवाजा तोड़कर परिजन उसे शासकीय अस्पताल सिहोरा ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।