जेयू: अश्लील फिल्म देखने के मामले में एबीवीपी ने जेयू के अफसरों का किया घेराव, एक घंटे प्रदर्शन

जेयू: अश्लील फिल्म देखने के मामले में एबीवीपी ने जेयू के अफसरों का किया घेराव, एक घंटे प्रदर्शन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • कुलपति और रेक्टर ने कहा, प्रतिबंधित पोर्टल पर हिट किया कर्मचारियांे ने देखा कुछ नहीं

जीवाजी यूनिवर्सिटी के अलग-अलग शाखाओं में अश्लील फिल्म देखने के मामले में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अफसरों का घेराव किया। इस दौरान कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, रेक्टर प्रो. उमेश होलानी और रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा मौजूद रहे। एक घंटे तक जेयू के प्रशासनिक भवन पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामेदार प्रदर्शन किया। एबीवीपी के महानगर मंत्री अनमोल व्यास ने कहा कि नेशनल नॉलेज नेटवर्क की चेतावनी के बाद जेयू के आईटी प्रभारी प्रो. डीसी गुप्ता सक्रिय हुए।

यदि पहले इतना ध्यान देते तो जेयू की बदनामी नहीं होती। छात्र नेताओं ने कहा- जिन महिलाओं पर प्रतिबंधित वेबसाइट देखने का आरोप लगा और उन्हें नौकरी से हटाया गया है, उनके नाम जेयू ने प्रेसनोट में कैसे जारी किए? क्या यह कानूनन अपराध नहीं है। कुलपति ने कहा, आरोपियों ने प्रतिबंधित वेबसाइट नहीं देखी, उसे बार-बार हिट किया है। हिट करने का मतलब देखना नहीं होता।

विवि शर्म करे, महिलाओं के नाम कैसे किए उजागर

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति से कहा कि नर्सिंग कांड मामले में जो आरोपी हैं, उन सभी के अब तक नाम उजागर नहीं किए गए। लेकिन अश्लील फिल्म देखने के मामले में 3 महिला व एक पुुुरुष सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ एक अतिथि शिक्षक का नाम कैसे उजागर कर दिया गया? क्या कानूनन इस तरह किसी के नाम उजागर कर सकते हैं? जिन महिलाओं के नाम उजागर किए गए हैं, यदि वह कोई गलत कदम उठा लेतीं तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
स्थायी कर्मचारी के बेटे को बचाने महिला कर्मचारी को हटाया
यह भी चर्चा है कि जेयू के स्थायी कर्मचारी के बेटे को बचाने के लिए महिला कर्मचारी को हटा दिया गया। स्थायी कर्मचारी का बेटा सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर गोपनीय विभाग मंे कार्यरत है। इसी के बेटे ने अश्लील वेबसाइट को हिट किया था, लेकिन आरोप एक महिला कर्मचारी पर मढ़ दिया।

नहीं देखी अश्लील फिल्म

  • कर्मचारियों ने अश्लील फिल्म नहीं देखी। केवल हिट करने का प्रयास किया है। ऐसी वेबसाइट जो नेशनल नॉलेज नेटवर्क द्वारा प्रतिबंधित की गई हैं, उन्हें जेयू द्वारा प्रदान किए गए आईडी और पार्सवर्ड से कर्मचारी नहीं देख सकते। – प्रो. आनंद मिश्रा, रजिस्ट्रार, जेयू

खबरें और भी हैं…



Source link