- Hindi News
- Mp
- Local
- Satna
- Satna Police Of MP Conducted The Operation To Apprehend The Accused 36, The Needle Of Suspicion Was Going On From The Beginning.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपियों से बरामद नकद राशि
- डकैती के पैसे से नए वाहन खरीदकर काट रहे थे फरारी
शहर से महज 10 किलोमीटर दूर साढ़े 4 करोड़ की लूट कर प्रदेशभर में सनसनी फैलाने वाले आरोपियों को सतना पुलिस ने पकड़ लिया है। SP धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस डकैती का पर्दाफाश करने के लिए ऑपरेशन 36 चलाया गया था, जिसके लिए SIT गठित थी। SIT में होनेहार अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। पुलिस अधिकारियों को टास्क दिया गया था कि लूट की तीन करोड़ रकम और तीन किलो सोना जल्द से जल्द बरामद हो। शुरू से ही पुलिस टीम को नौकरों पर शक था। ऐसे में तीन दिन पहले छुटटी पर गए नौकर की तलाश पुलिस को थी, जिससे सख्ती से पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी शुरू से ही छकाता रहा।
अंत में जब वह टूटा तो पूरी कहानी का बखान किया। मुख्य आरोपी सुरेश केवट के बयान के आधार पर तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार हो गए है, जबकि एक आरोपी फरार है। लूटेरों के कब्जे से 2 करोड़ 25 लाख रुपए नकदी और 3 किलो सोना बरामद हो गया है, जबकि 75 लाख खर्च कर आरोपियों ने कुछ नए वाहन खरीद लिए थे। वहीं घटना में उपयोग किए गए पुलिस ने 5 वाहन बरामद कर लिए है। पूरे मामले का खुलासा IG रीवा रेंज उमेश जोगा द्वारा किया गया। इस दौरान DIG अनिल सिंह कुशवाह, SP धर्मवीर सिंह, ASP सुरेंद्र जैन, CSP विजय सिंह, SDOP हिमाली सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
ये है मामला
24 मार्च को फरियादी श्रवण कुमार पाठक पिता स्व मूलचन्द्र पाठक निवासी चाणक्यपुरी काॅलोनी सतना द्वारा चौकी बाबूपुर पहुंचकर वारदात की सूचना दी। उन्होंने चौकी प्रमारी दिनेश सिंह बघेल को सुबह करीब 9.45 बजे मौखिक पूरी कहानी बताई। बताया गया कि कोलगवां थाना क्षेत्र के बाबूपुर चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम शिवपुरया मगरेह फार्म हाउस में आलमारी में रखे 3 करोड़ रुपए नकद एवं 3 किलोग्राम सोना (03 सिल्ली) रात्रि करीब 2 बजे चार अज्ञात बदमाश उसके चौकीदार को मारपीट करते हुए फरार हो गए। साथ ही अलमारी में रखे रुपए लूट लिए, जिसकी सूचना चौकी प्रभारी ने थाना प्रभारी कोलगवां को दी। तुरंत सभी आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। साथ ही पूरे मामले को SP धर्मवीर सिंह ने संज्ञान में लिया। घटना स्थल पर FSL टीम, फिंगर प्रिंट एवं ट्रेकर डॉग भी बुलाया गया। विवेचना की कार्यवाही चलती रही तभी फरियादी श्रवण पाठक ने पुलिस को लिखित सूचना दी। कोलगवां पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 394 भादवि के अंतर्गत अपराध क्रमांक 412/21 दर्ज किया। घटना की देर शाम IG उमेश जोगा ने सतना पहुंचकर घटना की समीक्षा की। वहीं DIG अनिल सिंह कुशवाह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
दो रात पुलिस ने किया कैंप
बड़ी वारदात को लेकर पुलिस ने 100 एकड के फॉर्म हाउस में चौकसी बढ़ाते हुए दो रात तक पुलिस टीम के अधिकारी कैंप करते रहे। साथ ही महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करते रहे। इस कार्य में सायबर सेल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने आसपास के टॉवरों का नेटवर्क लेते हुए रात में आने वाले सभी नेटवर्क को देखकर घटना की तह तक गए। सम्पूर्ण साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की सूचनाओं के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो करोड़ चौबीस लाख एकसठ हजार पाँच सौ रुपए नकद, 3 किलोग्राम सोना, घटना में प्रयुक्त तीन मोटर सायकल, लूट के पैसे से क्रय की गई 2 मोटर सायकल, जिनकी कीमती करीब एक लाख पंद्रह हजार रुपए थी, साथ ही घटना में प्रयुक्त डण्डे एवं हथियार भी बरामद कर लिए है।
ऑपरेशन 36 के सदस्य
एसपी ने बताया कि आपरेशन 36 टीम में विजय प्रताप सिंह सीएसपी सतना, हिमाली सोनी एसडीओपी मैहर, डीपीएस चौहान थाना प्रभारी कोलगवां, दिनेश बघेल चौकी प्रभारी बाबूपुर, शैलेन्द्र पटेल थाना प्रभारी कोटर, भूपेन्द्रमणि पाण्डेय थाना प्रभारी बदेरा, एनपी मिश्रा थाना प्रभारी जैतवारा, एसआई आशीष धुर्वे, एसआई आरपी त्रिपाठी, एसआई अजीत सिंह प्रभारी साइबर सेल, सउनि गंगा सिंह, सउनि दिपेश पटेल साइबर सेल, सउनि देवनारायण उपाध्याय, प्रआर देवेन्द्र सेन, रमाकांत तिवारी, शशिकांत पयासी, बृजेश सिंह, वाजिद खान, अजीत सिंह, हरीश मिश्रा कोतवाली, आरक्षक दिलीप द्विवेदी, राहुल सिंह, प्रवीण तिवारी, विपिन सोधियों, अजीत मिश्रा, कमलाकर सिंह, संजय यादव, अंकेश मरकट, विकास सिंह बघेल, संदीप सिंह परिहार, वीपेन्द्र मिश्रा साइबर सेल एवं सैनिक ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रआर कार्यवाहक खेमराज बागरी, आर. मुकेश कुमार तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, कपिल पाठक, नीरज राजपूत, विश्वनाथ तोमर, राकेश खरे, वीर सिंह, प्र0आर० रामसुमिरन सिंह, आर. गौरव शर्मा, महेन्द्र पटेल, रोहताश चाहर, वेदपाल सिंह, प्र.आर. भैरों पाण्डेय एवं अनिल शर्मा, आर. धीरज थाना कोटर, आर. अशोक थाना अमदरा, आर. अनिल सिंह एवं पंकज मिश्रा आदि शामिल रहे।