बाणगंगा मर्डर केस का खुलासा: दुश्मनी का बदला लेने अर्पित और गौरव को चाकुओं से गोदा था, हत्या के बाद 3 आरोपी उज्जैन भाग गए थे, यहां एक होटल छिपे थे

बाणगंगा मर्डर केस का खुलासा: दुश्मनी का बदला लेने अर्पित और गौरव को चाकुओं से गोदा था, हत्या के बाद 3 आरोपी उज्जैन भाग गए थे, यहां एक होटल छिपे थे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने विष्णु भदौरिया, सूरज सिंह उर्फ भूरा और राहुल उर्फ मोगली को नानाखेड़ा उज्जैन से पकड़ा।

बाणगंगा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने करोल बाग के गेट के सामने 19 साल के अर्पित खटे और 17 साल के गौरव मिश्रा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से मृतकों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक को इंदौर जबकि तीन आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार किया।

डाआई मनीष कपूरिया ने बताया कि 24 मार्च की रात साढ़े 10 बजे के करीब करोल बाग के सामने कालिंदी गोल्ड रोड पर अर्पित खटे एवं गौरव मिश्रा की खून से सनी लाश मिली थी। इनकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि मृतक पर कई अपराध दर्ज हैं और उसके कई दुश्मन हैं। पड़ताल के दौरान पुलिस को मंगेश अकोलकर के बारे में जानकारी मिली। वह उज्जैन जाने की फिराक में सांवेर रोड पहुंचा था, जहां से उसे पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसके अन्य साथी विष्णु भदौरिया, सूरज सिंह उर्फ भूरा और राहुल उर्फ मोगली ने उसे नानाखेड़ा उज्जैन बुलाया है। इस पर एक टीम ने घेराबंदी कर नानाखेड़ा बस स्टैंड स्थित एक रेस्टोरेट से तीनों को दबोचा।

अर्पित और गौरव की बुधवार रात को चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी।

अर्पित और गौरव की बुधवार रात को चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अर्पित खटे से पुरानी रंजिश होने से उसकी हत्या की योजना बनाई थी। योजना अनुसार ही अर्पित खटे और उसके साथी गौरव मिश्रा को करोल बाग के सामने मिलने के लिए बुलाया था। दोनों जैसे ही आए उस पर चाकू से हमला कर उन्हें गोद दिया। अर्पित ने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो उसका पीछा किया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद वे उज्जैन के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने इनके पास से मृतक गौरव की पल्सर बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपी राहुल उर्फ मोगली और मंगेल के खिलाफ 3-3 अपराध दर्ज हैं।

ये आए गिरफ्त में…

  • विष्णु भदौरिया पिता बजरंग भदौरिया 23 साल निवासी 23 आदर्श मौलिक नगर सुखलिया इंदौर।
  • सूरज सिंह उर्फ भूरा पिता प्रेम सिंह पवार 24 साल निवासी 88 डाबरी पीठा, सती माता की गली उज्जैन।
  • राहुल उर्फ मोगली पिता नानकराम भास्करे 27 साल निवासी 27 साल निवासी संत रविदास नगर नाले के पास, देवास नाका इंदौर।
  • आरोपी मगेश अकोलकर पिता श्रीकात अकोलकर निवासी 192 / ए दीनदयाल उपाध्याय नगर सुखलिया इंदौर।

यहां से शुरू हुई थी दुश्मनी

फरवरी में हुई भागवत कथा में आरोपी शराब पीकर पहुंचे थे, तब विवाद शुरू हुआ था। आरोपियों का उस समय अर्पित से विवाद हुआ था। इसकी शिकायत अर्पित ने थाने में की तो उन्हें जेल हो गई। इस मामले में बुधवार रात को गैंग ने दोनों को समझौता करने के लिए बुलाया था। अर्पित ने इनकार कर दिया तो बदमाशों ने चाकुओं से गोद दिया।

यह है पूरा मामला्र

ASP शशिकांत कनकने के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। बाणगंगा थाना क्षेत्र के करोल बाग स्थित कालिंदी गोल्ड काॅलोनी के मेन रोड पर दो युवकों की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। इनकी पहचान अर्पित खटे निवासी लवकुश विहार और गौरव मिश्रा निवासी गौरी नगर के रूप में हुई है। गौरव के पिता महिदपुर में सशस्त्र बल में पदस्थ हैं। वहीं, अर्पित का परिवार मूलत: महाराष्ट्र में रहता है। आरोपियों ने गौरव मिश्रा पर चाकुओं से 10 से 15 वार किए थे। वहीं, जान बचाकर भागे अर्पित की लाश 200 मीटर दूर मिली थी। उस पर 10-15 वार किए गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link